'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच

डायलॉग याद कर लीजिएगा, अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
हिंदी सिनेमा में रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम जब भी साथ लिया जाता है, तो उनके साथ में की गई फिल्मों और पर्दे पर उनकी जोड़ी की चर्चा जरूर होती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, हालांकि अमिताभ के साथ काम करने के शुरुआती दिनों में रेखा के लिए कैमरे के सामने सहज रहना आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था, जब अमिताभ के सामने आते ही वह इतनी घबरा जाती थीं कि अपने डायलॉग तक भूल जाती थीं। इस बात का खुलासा खुद रेखा ने एक पुराने इंटरव्यू में किया था।

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम जब भी साथ लिया जाता है, तो उनके साथ में की गई फिल्मों और पर्दे पर उनकी जोड़ी की चर्चा जरूर होती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, हालांकि अमिताभ के साथ काम करने के शुरुआती दिनों में रेखा के लिए कैमरे के सामने सहज रहना आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था, जब अमिताभ के सामने आते ही वह इतनी घबरा जाती थीं कि अपने डायलॉग तक भूल जाती थीं। इस बात का खुलासा खुद रेखा ने एक पुराने इंटरव्यू में किया था।

दरअसल, रेखा ने सिमी ग्रेवाल के चर्चित शो 'रेंडेजवस विद सिमी ग्रेवाल' में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए थे। इस बातचीत का जिक्र लेखक यासिर उस्मान ने अपनी किताब 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी किया है। रेखा ने बताया कि अमिताभ के साथ काम करने के शुरुआती दौर में वह उनके सामने काफी नर्वस रहती थीं। फिल्म 'दीवार' में अमिताभ का अभिनय देखने के बाद उनके मन में उनको लेकर काफी सम्मान था। अमिताभ की तरह शानदार अभिनय करने का दवाब वह खुद पर लेने लगी थीं।

रेखा और अमिताभ बच्चन ने पहली बार 1976 में आई फिल्म 'दो अनजाने' में साथ काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ ने अमित रॉय का किरदार निभाया था, जबकि रेखा फिल्म में उनकी पत्नी रेखा रॉय के रूप में नजर आई थीं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पति-पत्नी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें महत्वाकांक्षा, धोखा और बदले की भावना है।

रेखा ने अपने अनुभव को याद करते हुए बताया था कि अमिताभ के सामने वह अपनी लाइन्स बोलने में भी घबराती थीं। उनकी घबराहट इतनी ज्यादा होती थी कि कई बार डायलॉग याद होने के बावजूद वह उन्हें ठीक से बोल नहीं पाती थीं। एक दिन अमिताभ ने उनसे कहा, 'सुनिए... जरा डायलॉग याद कर लीजिएगा।' अमिताभ की यह बात सुनकर रेखा ने अपने ऊपर काम करना शुरू किया और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई।

'दो अनजाने' के बाद रेखा और अमिताभ बच्चन ने 'खून पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'मिस्टर नटवरलाल' और 'सुहाग' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। इन फिल्मों ने उनकी जोड़ी को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। खासकर 'मुकद्दर का सिकंदर' में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। समय के साथ पर्दे पर उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Oct 2026 5:39 PM IST

Tags

Next Story