- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- भ्रष्टाचार और बदहाल सफाई व्यवस्था...
जबलपुर न्यूज: भ्रष्टाचार और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क जबलपुर। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और शहर की बिगड़ी व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पार्षद दल, युवक कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के मुख्य गेट पर चढ़कर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं सचेतक अयोध्या तिवारी ने बताया कि नगर निगम में जनता के टैक्स के पैसे की बंदर-बांट हो रही है। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है, सड़कों पर धूल उड़ रही है और कई सड़कें खस्ताहाल हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था निष्क्रिय पड़ी है। इसके साथ ही शहर की मुख्य सड़कों के निर्माण में भी भारी भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रस पार्षद दल ने लगाए। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव और विधायक लखन घनघोरिया ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   9 Oct 2026 6:21 PM IST












