Jabalpur News: कहीं मीटर मिले बायपास, तो कहीं मिले डायरेक्ट कनेक्शन

कहीं मीटर मिले बायपास, तो कहीं मिले डायरेक्ट कनेक्शन
कार्रवाई: डेढ़ सौ से ज्यादा घरों में पकड़ी गई बिजली की चोरी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। हाई लाइन लॉस एरिया में बिजली की टीम ने एक साथ पूर्व संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में छापे मारे। छापा कार्रवाई के दौरान चांदनी चौक, पसियाना, बहोराबाग, मदार टेकरी, स्लास्टर हाउस, चारखम्भा, मोतीनाला सहित अनेक इलाकों में 150 से अधिक घरों में बिजली चोरी करना पाया गया। उपभोक्ताओं के द्वारा कहीं मीटर बायपास किया गया था, तो कहीं डायरेक्ट कनेक्शन कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

इन क्षेत्रों में 60 प्रतिशत लॉस था और 40 प्रतिशत ही बिलिंग की राशि प्राप्त हो रही थी। छापे के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने अभद्रता करने का प्रयास किया पर पुलिस व बिजली अधिकारियों के सख्त रुख के कारण उन्हें शांत होना पड़ा।

शहर अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा ने बताया कि मुख्य अभियंता एसके गिरिया के निर्देश पर पूर्व संभाग के कार्यपालन यंत्री हरीश गुप्ता के साथ एक दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम बनाई गई थी। टीम ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे। बिजली टीम ने पाया कि चार मंजिला घरों में डायरेक्ट मीटर बायपास करके विद्युत का उपयोग किया जा रहा था।

कटे कनेक्शन में दोबारा चोरी- बिजली टीम को ऐसे घर भी मिले जहां बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काट दिए गए थे। कनेक्शन कटने के बाद भी उनके द्वारा दोबारा लाइन को जोड़कर बिजली सप्लाई अपने घरों में चालू कर ली गई थी। बताया जाता है कि विद्युत अधिनियम के तहत बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 और 136 के तहत पंचनामा बनाकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

Created On :   9 Oct 2026 5:23 PM IST

Tags

Next Story