- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- फ्री स्टाइल में सीख रहे हीच,...
जबलपुर न्यूज: फ्री स्टाइल में सीख रहे हीच, भांगड़ा और मराठी स्टाइल गरबा
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
जहां एक ओर गरबा रास, सिंगल रास में रिहर्सल जारी है, तो वहीं दूसरी ओर तीन ताली गरबा में भी नए स्टेप्स सीखे। कुछ ऐसा ही नजारा है सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी गरबा वर्कशॉप का, जहां प्रतिभागियों का उत्साह दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बेसिक स्टेप्स की रिहर्सल के साथ फोक डांस और फ्री स्टाइल में भांगड़ा, हीच, राजस्थानी और मराठी टच गरबा भी सीख रहे हैं।
पारंपरिक परिधानों में करेंगे अभ्यास
लाइव म्यूजिक पर प्रशिक्षणार्थी कदमों को थिरका रहे हैं। ढोल की थाप और गुजराती गीतों के बोल उत्साह बढ़ा रहे हैं। रंग मिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने बताया कि धीरे-धीरे अब ग्राउंड में कैसे गरबा खेलना है, इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आरती में कैसे लाइन में खड़े होना है, सर्किल में कब इन और कब आउट होकर स्टेप करने हैं, यह भी बताया जा रहा है। बॉलीवुड स्टाइल गरबा स्टेप्स भी पार्टिसिपेंट्स का एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। वर्कशॉप में आज का ड्रेसकाेड ट्रेडिशनल आउटफिट है, जिसमें युवतियाें के लिए सलवार-सूट, साड़ी व युवकों के लिए कुर्ता-पजामा ड्रेसकोड है।
Created On :   8 Oct 2026 8:49 PM IST












