- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने...
Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया इलाज राशि का पूरा भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होते ही कैशलेस की सुविधा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों के साथ गोलमाल कर रही है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत बीमा लोकपाल में महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी अश्विन कुमार ने की है। उन्होंने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम समय पर जमा करते आ रहे हैं।
बीमित सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो जाने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने कैशलेस से इनकार कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले दस्तावेजों को बीमा कंपनी में ऑनलाइन व ऑफलाइन भेजे गए तो वहां से क्लेम नंबर 3508403 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था।
बीमित लगातार बीमा कंपनी में संपर्क करते आ रहा है पर उसे आज तक इलाज का पूरा भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बीमित का आरोप है कि उसके साथ गोलमाल किया गया है और वह कंपनी के विरुद्ध केस भी लगाएगा। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर अधिकृत पक्ष बीमा कंपनी का प्राप्त नहीं हो सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Created On :   8 Oct 2026 5:23 PM IST












