MP Housing Board: जबलपुर के धन्वंतरी नगर में 6.36 एकड़ में 480 करोड़ की कॉमर्शियल-रेजिडेंशियल योजना ला रहा हाउसिंग बोर्ड

जबलपुर के धन्वंतरी नगर में 6.36 एकड़ में 480 करोड़ की कॉमर्शियल-रेजिडेंशियल योजना ला रहा हाउसिंग बोर्ड
  • हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल की बैठक में योजना को मिली मंजूरी
  • 60 मीटर उंची बिल्डिंग में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ऑफिस सुईट, दुकानें और फ्लैट बनेंगे

भोपाल: एमपी हाउसिंग बोर्ड धन्वंतरी नगर, जबलपुर में 480 करोड़ रुपये की बड़ी कॉमर्शियल और हाउसिंग स्किम लेकर आ रहा है। यह योजना 6.36 एकड़ में होगी। बोर्ड बैठक में इस योजना को मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट में बोर्ड 60 मीटर ऊंची बिल्डिंगें बनायेगा। यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ऑफिस स्पेस, दुकानें और फ्लैट बनेंगे।

हाउसिंग बोर्ड के पास यहां पर 111.28 एकड़ भूमि है। इसी में से 6.25 एकड़ में यह मिश्रित योजना लायी जा रही है। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट के टेंडर प्रक्रिया पर हाउसिंग बोर्ड ने काम शुरू कर दिया है।

इस प्रोजेक्ट में 411 फ्लैट, 112 दुकानें व 38 ऑफिस हॉल बनेंगे

60 मीटर उंचे बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 1 बीएचके, 2 बीएचके, 3 और4 बीएचके के लग्जरी फ्लैट बनेंगे। सात ही इसमें बड़े साईज के 38 ऑफिस हॉल और 112 दुकानें बनेंगी। पार्किंग के लिये इस प्रोजेक्ट में 1000 से ज्यादा स्पेस निकाले जा रहे हैं।

प्रोजेक्ट और फ्लैट की डिजाईन एसीएस संजय दुबे ने खुद देखकर फाइनल की

सूत्रों के मुताबिक इस पूरे प्रोजेक्ट की कॉंसेप्ट और डिजाईन नगरीय विकास विभाग के एसीएस संजय दुबे ने खुद देकर फाइनल की हैं। योजना में बनने वाले हर तरह के फ्लैट की डिजाइन भी खुद एसीएस ने देखर फाइनल की। संजय दुबे का विशेष फोकस इस बात पर था कि फ्लैट की डिजाइन ऐसी हो जिसमें हवा,रोशनी और स्पेस पर्याप्त है।

Created On :   8 Oct 2026 4:17 PM IST

Tags

Next Story