- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- गुजराती गानाें पर झूम रहे प्रतिभागी
जबलपुर न्यूज: गुजराती गानाें पर झूम रहे प्रतिभागी
डिजिटल डेस्क जबलपुर।
एक ओर गरबा के नए-नए स्टेप्स खास हैं, ताे दूसरी ओर म्यूजिक पर ताल से ताल मिलाते दिख रहे हैं प्रतिभागी। ऐसा ही कुछ नजारा सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप में हर दिन देखने मिल रहा है। प्रतिभागियों ने सबसे पहले शुरू के स्टेप्स की प्रैक्टिस की। हाथाें में डांडिया, म्यूजिक और गुजराती गानाें पर हर काेई झूमता नजर आ रहा है। जैसे-जैसे गरबा महाेत्सव के दिन करीब आ रहे हैं, गरबा स्टेप्स को परफेक्ट बनाने की मेहनत दोगुनी हो गई है। प्रतिभागियों ने बताया कि अब ज्वेलरी और आउटफिट की चर्चा भी हाेने लगी है। भास्कर गरबा में पारम्परिक अन्दाज में सेलिब्रेशन होगा।
हाथाें में रुमाल लेकर किया डांस...
जहां हाथाें में रुमाल लेकर प्रतिभागी काका बाबा...करते दिख रहे हैं, ताे वहीं आरती की प्रैक्टिस के साथ मां अम्बे की भक्ति भी करते दिख रहे हैं। रंगमिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने बताया कि अब प्रतिभागियों की रिहर्सल तेज हाे चुकी है। हर दिन कड़ी मेहनत हाे रही है, ताकि सभी स्टेप्स काे बेहतर ढंग से किया जा सके। फाेक सॉन्ग के साथ ही गुजराती और बॉलीवुड गानों पर भी कदम थिरका रहे हैं।
Created On :   7 Oct 2026 9:21 PM IST











