जबलपुर न्यूज: लाइव म्यूजिक पर झूमे... ढोल की धुनों पर भी थिरकाए कदम

दैनिक भास्कर गरबा वर्कशाॅप : अब तीन ताल की होगी प्रैक्टिस, ट्रेंडिंग सॉन्ग पर हुई रिहर्सल

डिजिटल डेस्क जबलपुर।उड़ी-उड़ी जाए... जैसे गानाें पर प्रतिभागियों ने जमकर डांस किया। लाइव बैंड, ढोल की थाप और डांडियाें की खनक से सारा परिसर गूंज रहा है। मौका है सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप का। जहां प्रतिभागियाें ने मंगलवार काे धमाकेदार गरबा की प्रैक्टिस की। शुरुआत में वन-टू-थ्री काउंटिंग के साथ 1 से 7 तक के सभी स्टेप्स की प्रैक्टिस कम्प्लीट की। उसके बाद सिंगल रास और कपल रास कम्प्लीट हुआ। अब से तीन ताल की प्रैक्टिस स्टार्ट की जाएगी।

आज: ब्लैक एण्ड व्हाइट ड्रेस काेड

जहां प्रतिभागियों ने गरबा गीतों की धुनाें पर कदम थिरकाए, तो वहीं कपल रास, सिंगल रास के साथ आरती, घूमर, मटकी और खम्मा, खम्मा... डांस की रिहर्सल भी की। ट्रेंडिंग साॅन्ग पर गरबा स्टेप्स की रिहर्सल कराई जा रही है। यह कहना है रंगमिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर का, उन्हाेंने बताया कि प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिला, जब लाइव म्यूजिक के साथ प्रैक्टिस की।

दिख रहा है पारम्परिक अन्दाज

सबसे पहले शुरू के स्टेप्स करेंगे, ताकि पिछला सीखा हुआ न भूलें। ऐसे ही कुछ नियमों के साथ पार्टिसिपेंट्स अपनी गरबा प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। जैसे-जैसे गरबा महाेत्सव के दिन करीब आ रहे हैं, गरबा स्टेप्स को परफेक्ट बनाने की मेहनत दोगुनी हो गई है। प्रतिभागियों ने बताया कि अब ज्वेलरी और आउटफिट की चर्चा भी हाेने लगी है। भास्कर गरबा में पारम्परिक अन्दाज में सेलिब्रेशन होगा।


Created On :   6 Oct 2026 8:40 PM IST

Tags

Next Story