- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- ललपुर में शासकीय भूमि पर किया गया...
जबलपुर न्यूज: ललपुर में शासकीय भूमि पर किया गया था अतिक्रमण हटाया

डिजिटल डेस्क जबलपुर।
गोरखपुर अनुभाग अंतर्गत ग्वारीघाट ललपुर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर एक बाबा द्वारा किए गए कब्जे को सोमवार को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है। इस भूमि पर बंगाल से आए शिवानंद नामक व्यक्ति काबिज है जो लंबे समय से यहां रहे रहे था। वर्तमान कलेक्टर गाइड लाइन के हिसाब से इस भूमि का मूल्य 20 लाख रुपए बताया जा रहा है।
इस संबंध में गोरखपुर एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि कलेक्टर को इस आशय की शिकायत मिली थी कि ललपुर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए। जिसके चलते तहसीलदार द्वारा मौका जांच कराया गया। जांच में यह बात सामने आई कि ललपुर के शासकीय खसरा नंबर 24/3 रकवा 0.490 में से 0.110 हेक्टेयर में शिवानंद बाबा के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। जिसके चलते तहसीलदार, पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को नगर िनगम द्वारा इस कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई है।
एसडीएम श्री सिंह ने यह भी बताया कि शिवानंद बाबा काफी पहले बंगाल से आकर यहां रहे है, इस भूमि का वर्तमान मूल्य 20 लाख रुपए है।
Created On :   6 Oct 2026 4:35 PM IST












