Jabalpur News: पुलिस ने कराया भर्ती फिर भी सबूत मांग रही आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी

पुलिस ने कराया भर्ती फिर भी सबूत मांग रही आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी
सारे दस्तावेज देने के बाद भी भटक रहा सड़क हादसे में घायल बीमित

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अस्पताल में भर्ती होते ही 24 घंटे कैशलेस की सुविधा देaने का दावा करने वाली बीमा कंपनियां क्लेम तक नहीं दे रही हैं। यह आरोप पॉलिसी धारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी राकेश अग्रवाल ने की है। उन्होंने आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 312502589590 का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं।

वे सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे और पुलिस ने ही बेहोशी की अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया गया था, पर बीमा कंपनी ने कैशलेस करने से इनकार कर दिया और बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले दस्तावेज को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो बीमा कंपनी के अधिकारियों ने अनेक प्रकार की क्वेरी निकाली और उसके बाद नो क्लेम कर दिया।

यह बोल कर की इलाज की जरूरत नहीं थी। बीमित ने सारे तथ्य दिए की पुलिस ने बेहोशी की अवस्था में भर्ती कराया था और इस मामले में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर भी बीमा कंपनी मानने को तैयार नहीं है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ गोलमाल किया गया है। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   6 Oct 2026 5:33 PM IST

Tags

Next Story