- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पनागर और सिहोरा पुलिस की बड़ी...
जबलपुर न्यूज: पनागर और सिहोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के फड़ों पर छापा; 12 जुआरी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क जबलपुर। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित रूप से जुआ-सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव एवं एसडीओपी सिहोरा सुश्री मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में थाना पनागर और थाना सिहोरा पुलिस ने जुए के फड़ों पर दबिश दी।
पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान 12 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने करीब 25 हजार रुपये की नकदी भी जब्त की है।
Created On :   6 Oct 2026 6:01 PM IST












