- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- पारंपरिक गीतों पर मिला रहे ताल से...
दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप: पारंपरिक गीतों पर मिला रहे ताल से ताल

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। गुजराती गीत, ढोल की थाप और डांडिये की खनक। इस तरह गरबा के पारंपरिक स्टेप्स की रिहर्सल जारी है, वहीं कुछ न्यू स्टेप्स भी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन दैनिक भास्कर कार्यालय में जारी दैनिक भास्कर गरबा वर्कशॉप में देखने मिल रहा है।
जहां उत्साह और उमंग के साथ पार्टिसिपेंट्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। गरबा, सिंगल रास, जोड़ी रास के साथ आरती और लोक नृत्य में भी प्रतिभागी रुचि दिखा रहे हैं। ताल से ताल मिलाकर हर रोज वे कुछ नया सीख रहे हैं, वहीं फाइनल दिनों में गरबा खेलने की उत्सुकता भी उनके चेहरों पर नजर आ रही है।
जहां प्रशिक्षणार्थियों ने गरबा और सिंगर रास की प्रैक्टिस की, वहीं डांडिया का स्टेप 3 सीखा। इसके साथ ही अब तक सीखे गए स्टेप्स की रिहर्सल भी की। रंग मिलन ग्रुप के शैलेष शिकारी और जतिन जैसर ने बताया कि जोड़ी रास में आज आगे के स्टेप्स सिखाए जाएंगे। वहीं जोड़ी रास आज कम्प्लीट भी होगा। वहीं कल से तीन ताली गरबा और घड़ा नृत्य की शुरुआत होगी। वर्कशॉप में आज का ड्रेस कोड ब्राउन है।
सीमित स्थान
गरबा वर्कशॉप में सीमित स्थान शेष हैं। जानकारी के लिए माेबाइल नम्बर 7000203773, 9302422888 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Created On :   6 Oct 2026 5:13 PM IST












