- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- कलेक्ट्रेट में लंबे समय से पदस्थ...
जबलपुर न्यूज: कलेक्ट्रेट में लंबे समय से पदस्थ लिपिकों के तबादलें

डिजिटल डेस्क जबलपुर।
कलेक्टर कार्यालय में लंबे समय से एक ही सीट पर पदस्थ सहायक- दो और तीन ग्रेड के कर्मचारियों के विभिन्न विभागों के साथ ही तहसीलों में तबादला जारी किए गए है।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी कर कलेक्टर न्यायालय में पदस्थ सूर्यभान अहिरवार को सीलिंग/विभागीय जांच शाखा और रोहित यादव को शस्त्र/विवाह पंजीयन शाखा में पदस्थ किया है। इनके स्थान पर सुश्री अनुपमा तिर्की और अमित पटेल को कलेक्टर न्यायालय में पदस्थ किया है।कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जारी आदेश में 15 कर्मचारियों का कलेक्टर कार्यालय स्थित विभिन्न शाखा में पदस्थापना की गई है। वहीं इसके अलावा सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारियों के 18 कर्मचारियों का विभिन्न तहसीलों के साथ ही कलेक्टर न्यायालय, अपर कलेक्टर न्यायालय और विभिन्न शाखाओं में तबादला किया गया है।
Created On :   6 Oct 2026 7:01 PM IST












