जबलपुर न्यूज: इंडिया गठबंधन द्वारा बुधवार को देशव्यापी आंदोलन को लेकर जबलपुर में भी इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के लोगों ने प्रेसवार्ता की

बुधवार को शाम 4:00 बजे टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमापर माल्यार्पण करने के बाद पैदल मार्च निकाला जाएगा मालवीय चौक पर जिसका समापन होगा

डिजिटल डेस्क जबलपुर| इंडिया गठबंधन द्वारा बुधवार को देशव्यापी आंदोलन को लेकर जबलपुर में भी इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के लोगों ने प्रेसवार्ता कर आंदोलन के संबंध में जानकारी दी। इंडिया गठबंधन के संयोजक राम रतन यादव कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा व अन्य दलों के पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार को शाम 4:00 बजे टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पैदल मार्च निकाला जाएगा मालवीय चौक पर जिसका समापन होगा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, वोट चोरी को रोकने और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर पूरा प्रदर्शन किया जाएगा समापन के दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।


Created On :   6 Oct 2026 6:49 PM IST

Tags

Next Story