- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- रादुविवि- मास्टर डिग्री के रिजल्ट...
जबलपुर न्यूज: रादुविवि- मास्टर डिग्री के रिजल्ट घोषित हुए, फिर पोर्टल से हटाए गए

डिजिटल डेस्क जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पिछले दिनों एक नया मामला सामने आया है। विवि ने मास्टर डिग्री के रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड किए। इसके बाद अचानक ही उनमें किसी प्रकार की खामी सामने आई तो सभी रिजल्ट को पोर्टल से हटा लिया गया। आखिर कौन सी खामियां सामने आईं हैं यह तो कोई नहीं बता रहा लेकिन तकनीकी समस्या के कारण ऐसा हो सकता है और रिव्यू के बाद फिर से रिजल्ट अपलोड किए जाने का निर्णय लिया गया है। रिजल्ट नजर न आने से आगे की परीक्षाओं के िलए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया िक विगत दिनों विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी और एमकॉम के करीब 16 रिजल्ट घोषित िकए थे, पोर्टल पर उन्हें अपलोड िकया गया और उसके कुछ देर बाद सभी रिजल्ट को हटा लिया गया। छात्रों का कहना है िक आखिर ऐसा क्यों किया गया यह बताने कोई तैयार नहीं है। चूंकि विवि की परीक्षाओं में हो रही देरी को लेकर छात्रों में चिंता व्याप्त है और रिजल्ट घेाषित कर उन्हें हटा लेने से उन छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है जो आगे की परीक्षाओं के िलए आवेदन करना चाह रहे हैं।
रिव्यू के बाद फिर अपलोड होेंगे-
कुछ तकनीकी समस्या आई थी जिसके बाद पोर्टल से रिजल्ट हटाए गए हैं। रिजल्ट का रिव्यू किया जा रहा है और उम्मीद है कि गुरूवार या शुक्रवार को फिर से इन रिजल्ट को अपलोड कर दिया जाएगा। नए सत्र में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी परीक्षाएं समय पर हों और रिजल्ट भी समय पर आएं ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. सुनील दुबे, परीक्षा नियंत्रक, रादुविवि
Created On :   7 Oct 2026 7:21 PM IST












