- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बुलेरो पिकअप में अवैध शराब की बड़ी...
जबलपुर न्यूज: बुलेरो पिकअप में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, दो आरोपियों की तलाश
डिजिटल डेस्क जबलपुर। संजीवनीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलेरो पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार शराब को कुल 130 कार्टून में परिवहन किया जा रहा था।
जब्त शराब में 36 बोतल, 4,450 पाव और 336 केन अंग्रेजी शराब, 192 केन बीयर तथा 700 पाव देशी शराब शामिल हैं। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में संजीवनीनगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक मामले में बुलेरो पिकअप चालक सहित एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान और अवैध शराब के स्रोत एवं गंतव्य के संबंध में जांच की जा रही है।
Created On :   7 Oct 2026 3:23 PM IST












