Jabalpur news: मदन महल स्टेशन में आरपीएफ ने पटाखों के साथ दो को पकड़ा

मदन महल स्टेशन में आरपीएफ ने पटाखों के साथ दो को पकड़ा

डिजिटल न्यूज़ जबलपुर

मदन महल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के डॉग स्क्वॉड की टीम ने दो यात्रियों के बैग से खतरनाक ज्वलनशील पटाखे बरामद कर उनके विरुद्ध धारा 164 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। गौरतलब है कि आरपीएफ के श्वान सिम्हा ने सूंघने की अद्भुत क्षमता से रेलवे स्टेशन पर बैग में रखे अति ज्वलनशील पटाखों को सूंघ कर निरंजन वार्ड गाडरवारा निवासी अमित कुमार कोरी और बीजासेन वार्ड निवासी रोशन साहू को प्रतिबंधित ज्वलनशील पदार्थ परिवहन के मामले में आरपीएफ के घेरे में खड़ा कर दिया।

Created On :   8 Oct 2026 2:31 PM IST

Tags

Next Story