Jabalpur News: मदन महल स्टेशन पर भीड़, यात्री सीढ़ी में बैठने मजबूर, सुविधाएं ही नदारद

मदन महल स्टेशन पर भीड़, यात्री सीढ़ी में बैठने मजबूर, सुविधाएं ही नदारद
करोड़ों रुपए खर्च करके किया जा रहा कायाकल्प

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मदन महल स्टेशन पर यात्री सुविधाएं अभी भी नदारद हैं। करोड़ों रुपए खर्च करके यहां कायाकल्प किया जा रहा है फिर भी यात्रियों को बैठने के लिए सीढ़ियां ही मिलती हैं। बुधवार को भी यही स्थिति बनी। अचानक मदन महल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो कोई सीढ़ी पर बैठने मजबूर था, तो कोई खड़े-खड़े ही ट्रेन का इंतजार करता रहा।

इस स्टेशन पर इस कदर अव्यवस्थाएं हैं कि यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। अभी भी यहां निर्माण कार्य चल ही रहे हैं, जिसके कारण कहीं मलबा पड़ा रहता है, तो कहीं सामग्री पड़ी है। सिर्फ ग्रीन नेट लगाकर अव्यवस्था को ढांका जाता है। बुधवार को अधारताल से रानी कमलापति स्टेशन भोपाल के लिए चलने वाली ट्रेन जैसे ही मदन महल स्टेशन पहुंची, यात्रियों की भीड़ ट्रेन में सवार होने टूट पड़ी।

वहीं स्टेशन पर ज्यादा भीड़ थी। इसके बाद भी न तो यहां गेट पर कोई टीटीई था जो टिकट की जांच कर सके और न ही आरपीएफ और जीआरपी के कर्मी, जिसके कारण यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे।

Created On :   8 Oct 2026 5:20 PM IST

Tags

Next Story