जबलपुर न्यूज: जबलपुर से नई दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेनें निरस्त

जबलपुर से नई दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेनें निरस्त
यात्रियों की बढी परेशानी

डिजिटल डेस्क जबलपुर। जबलपुर से नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्टूबर को संभावित अत्यधिक यातायात दबाव को देखते हुए रेलवे द्वारा तीन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

*इस निर्णय के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली तीन ट्रेनें आज 9 अक्टूबर को एक दिन के लिए निरस्त कर दी गई हैं।

ये ट्रेन हैं

1) गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ।

2) गाड़ी संख्या 12189 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस

3) गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्कक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं इन ट्रेनों की वापसी सेवाओं के संबंध में रेलवे बाद में जानकारी देगा। इन ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


Created On :   9 Oct 2026 4:06 PM IST

Tags

Next Story