Jabalpur News: शुगर की बीमारी का हवाला देकर आदित्य बिरला नहीं दे रही क्लेम

शुगर की बीमारी का हवाला देकर आदित्य बिरला नहीं दे रही क्लेम
बीमित ने कहा- सारी बीमारियां कवर फिर भी बार-बार दस्तावेज मांगकर हमारे साथ कर रहे धोखा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पहले दिन से ही सारी बीमारी कवर करने का दावा करने वाली बीमा कंपनी क्लेम भी नहीं दे रही है। हाई प्रीमियम देने वाले बीमितों के साथ भी बीमा अधिकारियों के द्वारा गोलमाल किया जा रहा है। यह आरोप पॉलिसीधारकों के द्वारा लगाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी लखबीर सिंह ने की है। उन्होंने आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।

पॉलिसी क्रमांक 31-26-0193183-0 का प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया तो बीमा अधिकारियों ने अनेक जानकारी मांगी और उसके बाद कैशलेस रिजेक्ट कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल से मिले दस्तावेजों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो वहां से जल्द भुगतान का वादा किया गया।

बीमित लगातार संपर्क करते आ रहा है और जिम्मेदार अधिकारी ने जल्द इलाज का भुगतान करने को कहा था पर बाद में शुगर की बीमारी का हवाला देकर नो क्लेम कर दिया गया। बीमित का आरोप है कि उसके साथ धोखा किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं

स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।

Created On :   9 Oct 2026 5:10 PM IST

Tags

Next Story