Bigg Boss 20: वीकएंड के वार पर गर्लफ्रेंड काशवी ने स्काउट को लगाई फटकार, रोहित शेट्टी को लेकर फैंस की यह मांग

वीकएंड के वार पर गर्लफ्रेंड काशवी ने स्काउट को लगाई फटकार, रोहित शेट्टी को लेकर फैंस की यह मांग
सलमान खान का शो बिग बॉस 20 काफी चर्चा में है। शो में हर वार वीकेंड का वार काफी शानदार होता है फैंस वीकेंड का इंतजार करते हैं। क्योंकि इस दिन सलमान खान आके कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हैं। लेकिन इस बार शो के वीकएंड का वार को सलमान खान के बजाए निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सलमान खान का शो बिग बॉस 20 काफी चर्चा में है। शो में हर वार वीकेंड का वार काफी शानदार होता है फैंस वीकेंड का इंतजार करते हैं। क्योंकि इस दिन सलमान खान आके कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हैं। लेकिन इस बार शो के वीकएंड का वार को सलमान खान के बजाए निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है। शेट्टी ने स्काउट और लव गिल को ‘ब्लैंकेट मसाज’ के लिए फटकार लगाई। शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी पहुंचीं। वह स्काउट पर काफी नाराज हुईं।

काशवी ने लव से पूछा सवाल

वीकएंड का वार का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी बिग बॉस के घर में आती हैं। वह स्काउट से पूछती हैं कि मसाज पार्लर कैसा चल रहा है। इसके बाद वह लव गिल से कहती हैं कि क्या सच में आप अपने मुंह बोले भाइयों के साथ ऐसा करती हो? इस पर लव गिल कहती हैं कि मेरे लिए यह नॉर्मल था क्योंकि मुझे दर्द हो रहा है।

स्काउट को लगाई फटकार

इसके बाद काशवी, स्काउट से पूछती हैं कि आप मेरी तुलना इनसे कैसे कर सकते हो। इस पर स्काउट कहते हैं कि वह मेरा अच्छे से ख्याल रख रही थी। इस पर काशवी कहती हैं कि अगर आपको घर वाली फीलिंग चाहिए थी, तो आपको घर पर रहना चाहिए था। स्काउट पर आग बबूला होते हुए काशवी कहती हैं कि अगर आपकी एक प्रतिशत भी इज्जत बची हुई है, तो एक सीमा तय करो और उसे अपनी जिंदगी से बाहर कर दो। इससे पहले रोहित ने स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। रोहित ने लव और स्काउट को नेशनल टीवी पर फटकार लगाई। रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट से कहा, 'जब आप लोग नजदीक आते हो। एक तरफ आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा।

यूजर्स ने की रोहित शेट्टी की तारीफ

कई यूजर्स ने शो में रोहित शेट्टी की होस्टिंग की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा 'रोहित शेट्टी बहुत अच्छी तरह से होस्ट कर रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छे होस्ट और बहुत अच्छे इंसान'। एक और यूजर ने लिखा 'यही वजह है कि वह खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं।' कुछ यूजर्स ने मांग की है कि अब रोहित शेट्टी को इस शो होस्ट करना चाहिए।

Created On :  

Tags

Next Story