Mauja Hi Mauja Shooting: राशि खन्ना ने पूरी की फिल्म मौजा ही मौजा की शूटिंग, शेयर किया अक्षय कुमार के साथ काम करने का एक्सपीरियंस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस राशि खन्ना जल्द ही बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट की कुछ तस्वीरें और झलकियां शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। राशि ने फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए और बताया कि अक्षय कुमार और विद्या बालन जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए खास रहा। राशि की शेयर की गई तस्वीरों ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज और इसमें राशि के किरदार से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।
राशि खन्ना ने शेयर किया अपना अनुभव
राशि खन्ना ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। साथ ही लंबा नोट लिखा है। राशि ने लिखा है, 'हर फिल्म की एक कहानी स्क्रीन पर होती है, लेकिन कभी-कभी असली मजा तब आता है, जब कैमरा चल नहीं रहा होता'। आगे लिखा है,'फिल्म 'मौजा ही मौजा' उन शूट्स में से एक था, जो काम से ज्यादा छुट्टी जैसा लगा। बिना रुके हंसी से लेकर लूडो गेम्स, डंब चारेड्स, कैरम मैच और बीच-बीच में होने वाले सारे पागलपन तक, कभी कोई पल बोरिंग नहीं था'।
यह भी पढ़े -'कैसी पहेली जिंदगानी' से 'सलाम-ए-इश्क' तक, रेखा का हर डांस है मास्टरक्लास
अक्षय कुमार-विद्या को कहा शुक्रिया
राशि खन्ना ने आगे कहा, 'अक्षय सर, विद्या मैम और अनीस सर, इस सफर को इतना मजेदार बनाने के लिए आपका शुक्रिया। फिल्म भले ही पूरी हो गई हो, लेकिन मुझे लगता है कि इस सेट की कहानियां हमें लंबे समय तक हंसाती रहेंगी'। बात करें राशि खन्ना की तो उनके के पास ‘मौजा ही मौजा’ के अलावा कुछ और प्रोजेक्ट्स भी हैं। वे सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'धर्मन' में नजर आएंगी। इसके अलावा क्राइम ड्रामा सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन में भी उन्हें देखा जाएगा।
Created On :  

