Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी के वीकेंड का वार के बाद मचा बवाल, लव गिल के सपोर्ट में उतरे फैंस, स्काउट पर निकाला गुस्सा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वार वीकेंड का वार सलमान खान ने नहीं रोहित शेट्टी ने हॉस्ट किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब नई बहस छिड़ गई है। रोहित ने आते ही कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। सिर्फ इतना ही नहीं, होस्ट रोहित ने स्काउट और लव को साफ-साफ शब्दों में कहा कि दोनों भले एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं, लेकिन बाहर चीजें वैसी नहीं दिख रहीं, जैसा वह बताते हैं। दोनों के वीडियो जो वायरल हो रहे थे। इसके बाद शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी की शो में एंट्री हुई। काश्वी ने आते ही स्काउट और लव पर सवालों की बौछार कर दी। अब इस पर लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं।
यह भी पढ़े -नकुल-गुल्लू के बीच हाथापाई पर पहुंची बेहस, 11 घरवाले हुए नॉमिनेट, जानें आसिफ ने किसे कहा चापलूस?
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार एपिसोड देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'यही इकलौती वजह है कि आज के वीकेंड का वार में मैं काशवी का पक्ष ले रहा हूं। कल रोहित के समझाने की कोशिश करने के बावजूद स्काउट को अभी भी बात समझ नहीं आ रही है। वह 'लव' और उसके करैक्टर की चिंता करने में इतना व्यस्त है कि खुद के बारे में सोचना ही भूल गया है।' एक ने लिखा, 'एक महिला का दूसरी महिला को अपमानित करना ताकत की निशानी नहीं, बल्कि निराशाजनक है।' तीसरे शख्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'लव बस उसे दिलासा दे रही थी और स्काउट ने लव को गोद में ही बैठा लिया। तुम लोग लव को दोष दे रहे हो, थोड़ी शर्म करो।'
भड़की लव गिल की टीम
'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट लव गिल की टीम ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लव गिल को झेलनी पड़ी ऑनलाइन आलोचना पर उठाए गए सवालों की कड़ी निंदा की है। लव गिल की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर लव के केरेक्टर को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। टीम ने सवाल उठाया कि आखिर एक पुरुष की गलतियों के लिए महिला को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाता है? लव की टीम ने अपने बयान में उनकी मां और परिवार की परेशानी का भी जिक्र किया।
यह भी पढ़े -दो दिन में ही बिग बॉस 20 से बाहर हुए नकुल ढुल? इस बात पर हुई गुल्लू से भिड़ंत, टूटा घर का बड़ा नियम
काम्या पंजाबी ने भी किया लव को सपोर्ट
काम्या ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'अगर रिश्ता सच्चा होता, तो वह सीमाएं तय करता, न कि रिश्ते तोड़ लेता। अपने पार्टनर को बचाने के लिए दूसरी लड़की पर 'मैनिपुलेशन' का आरोप लगाना बहुत ही घटिया और छोटी सोच है। अपने आदमी को बचाने के लिए किसी दूसरी महिला को नीचा दिखाना बंद करें। उसे जिम्मेदार ठहराएं।'
रोते हुए नजर आईं लव गिल
हाल ही में शो का एक प्रोमो भी सामने आया, जिसमें लव गिल वीकेंड का वार एपिसोड के बाद रोते हुए नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने स्काउट से कहा कि उनकी वजह से उनका पूरा करियर खराब हो गया है।
Created On :  
