Lawrence Bishnoi Gang Threat: आमिर खान को फिर मिली धमकी! बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट वायरल, 3 बार रेकी का दावा

आमिर खान को फिर मिली धमकी! बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट वायरल, 3 बार रेकी का दावा
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्टर अभी भी चोट से रिकवर कर रहे हैं। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्टर आमिर खान को खुली धमकी दी है। अभिनेता के तीसरी शादी करने की वजह से बिश्नोई गैंग के उन्हें निशाने पर लिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। एक्टर अभी भी चोट से रिकवर कर रहे हैं। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्टर आमिर खान को खुली धमकी दी है। अभिनेता के तीसरी शादी करने की वजह से बिश्नोई गैंग के उन्हें निशाने पर लिया है। लॉरेंस ग्रुप ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर ये जो हमारी संस्कृति के ख़िलाफ, हमारे देश में आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द दे दिया जाएगा। बता दें कि, इससे पहले जुलाई महीने में भी आमिर खान को धमकी मिली थी।

सोशल मीडिया पर दी खुली धमकी

टाइसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया, "मैं Aarzoo Bishnoi और Tyson Bishnoi (Lawrence Bishnoi Group) ये जो हमारी संस्कृति के ख़िलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं। हम इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। हमारा हमारे भाई-बहनों और देश वासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकतों को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे।"


आगे लिखी ये बात

पोस्ट में आगे लिखा गया, "साथ ही में ये जो श्री गंगानगर राजस्थान में - ग्रहण कृत्य एक मासूम बच्ची के साथ हुआ है। इसमें प्रशासन ने बहुत अच्छा कम किया, लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इनमें से कुछ दरिंदों को बचा रहे हैं। हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है, जो कोई भी उस मासूम बच्ची के साथ जो हुआ उसमें एक परसेंट भी शामिल है और क़ानून से बच गया, उसको तो हम सजा देंगे ही, पर जो नेता इनको बचाने की कोशिश कर रहे हैं तुरंत इसमें दखलअंदाजी देनी बंद कर दो, नहीं तो तुम्हारा भी वही हाल करेंगे जो इनका होने वाला है। थोड़ी इंसानियत दिखाओ।" आगे लिखा, "हमारे जो 2 भाई शहीद हुए हैं परवेश और हिमांशु आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे और हम तुम्हारा बलिदान ज़ाया नहीं जाने देंगे। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे भगवान आप दोनों भाइयों की आत्मा को शांति दे।

Created On :  

Tags

Next Story