Nakul Dhull Eviction: दो दिन में ही बिग बॉस 20 से बाहर हुए नकुल ढुल? इस बात पर हुई गुल्लू से भिड़ंत, टूटा घर का बड़ा नियम

दो दिन में ही बिग बॉस 20 से बाहर हुए नकुल ढुल? इस बात पर हुई गुल्लू से भिड़ंत, टूटा घर का बड़ा नियम
बिग बॉस 20’ के घर में बड़ी खबर सामने आ रही हैं। वीकेंड के वार पर शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। नकुल ढुल ने दूसरे वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री मारी थी। मगर उनका सफर घर में एक हफ्ते भी नहीं चल सका। खबर आ रही है कि उन्हें बेघर कर दिया गया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ‘बिग बॉस 20’ के घर में बड़ी खबर सामने आ रही हैं। वीकेंड के वार पर शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। नकुल ढुल ने दूसरे वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री मारी थी। मगर उनका सफर घर में एक हफ्ते भी नहीं चल सका। खबर आ रही है कि उन्हें बेघर कर दिया गया। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार उन्होंने बिग बॉस का एक सख्त नियम तोड़ा है जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है।

क्यों हुए नकुल शो से बाहर?

नकुल ढुल ‘बिग बॉस 20’ को घर से बेघर कर दिया गया है, माइक्रो ब्लागिंग साइट X पर हैंडल 'बिग बॉस तक' के मुताबिक नकुल के घर में दाखिल होने के दूसरे दिन ही उनका एविक्शन हो चुका है। इस रिपोर्ट के मुताबिक नकुल जिन्हें 'मिट्ठु डॉन' के नाम से भी जाना जाता है उनका झगड़ा गुल्लू से हो गया। इसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हो गई। बिग बॉस के मुख्य नियम को तोड़ने के लिए कथित तौर पर नकुल ढुल को बाहर कर दिया गया।

क्या था मामला?

खबरों के मुताबिक नकुल और काजी तौकीर आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान काजी स्काउट का मजाक उड़ाने लगे। यह बात नकुल को पसंद नहीं आई। 'बिग बॉस तक' के मुताबिक नकुल और स्काउट ने काजी से सवाल-जवाब किये। इस बीच वहां मौजूद गुल्लू ने मामला शांत किया। मगर नकुल गुस्सा हो गये। उन्होंने गुल्लू को चुनौती देते हुए कहा, 'क्या छोड़ना, छोड़ना?' इसके बाद यह बहस हाथापाई में बदल गई। नकुल ने गुल्लू को धक्का मार दिया। जवाब में गुल्लू ने भी नकुल को पकड़ लिया। इसके बाद सभी घरवालों ने नकुल और गुल्लू को अलग करने की कोशिश की। इस मारपीट के बाद बिग बॉस ने कथित तौर पर नकुल धुल को शो से बाहर कर दिया। हांलाकि 'बिग बॉस 20' से ऑफिशियली अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।

Created On :   12 Oct 2026 2:13 PM IST

Tags

Next Story