Salman Khan YouTube Channel: जानें सलमान खान के YouTube चैनल पर कैसा होगा कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया, फैंस को कहा थैंक्यू

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस समय बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस पर फैंस को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक देखने को मिलेग। इसके अलावा एक्टर अपने चैनल पर बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट भी शेयर करेंगे। भाईजान ने अपने चैनल पर पहला वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो टीचर बनकर बच्चों को बॉडी पार्ट्स के नाम सिखाते नजर आ रहे हैं। फैंस सलमान को यूट्यूब पर देख कर बेहद ही खुश हैं। अब चैनल लॉन्च करने के बाद सलमान खान ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने खुद बताया है कि उनके यूट्यूब चैनल पर किस तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा।
Thank u for watching my YouTube Channel, I understand that the content is not for u yet but u also get it that it's for your little ones. Let's see how this pans out, thodi si masti ke saath pyaar aur family ke saath education bhi zaruri hai bacchon ke liye. Haina?
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 10, 2026
'बच्चों के लिए शिक्षा भी जरूरी है...'- सलमान खान
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फोटो में एक्टर ब्लैक शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'मेरा यूट्यूब चैनल देखने के लिए धन्यवाद, मैं समझता हूं कि कंटेंट अभी तक आपके लिए नहीं है, लेकिन आप ये भी समझते हैं कि ये आपके छोटे बच्चों के लिए है। देखते हैं कि ये आगे कैसा रहता है थोड़ी-सी मस्ती के साथ प्यार, परिवार और शिक्षा भी बच्चों के लिए जरूरी है है ना?'
यह भी पढ़े -'चार यार' का पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने बताई रिलीज डेट, सीरीज में चार दोस्तों की कहानी
64 हजार के पार पहुंचे सब्सक्राइबर्स
सलमान खान के यूट्यूब चैनल का नाम 'बीइंग सलमान खान' है। चैनल के बायो में उन्होंने खुद को फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर और ह्यूमैनिटेरियन बताया है। पहले वीडियो में वो टीचर बनकर बॉडी पार्ट्स के नाम सिखाते नजर आ रहे हैं। उनके चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 64.4 हजार के पार पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़े -श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां
Created On :   11 Oct 2026 11:39 AM IST












