Imran Khan Lekha Washington: हिरासत में लिए जाने के बाद घर लौटे इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

हिरासत में लिए जाने के बाद घर लौटे इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लेखा को मुंबई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था और अब उन्हें रिहा कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में अभिनेता इमरान खान, उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और जैन खान भी शामिल हुए थे। इस दौरान प्रदर्शन अगस्त क्रांति मैदान के बाहर किया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। हालांकि, शाम करीब 4 बजे कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जिनमें इमरान खान, उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और उनकी कजिन जैन खान को पुलिस जबरन एक वैन में बैठाकर किसी अज्ञात जगह ले जाती दिखाई दी। लेकिन अब इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन को रिहा कर दिया गया है।

रिहा होने के बाद लेखा ने शेयर किया वीडियो

शनिवार रात लेखा वॉशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर बताया कि वे सभी सुरक्षित हैं और हिरासत से रिहा हो चुके हैं। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी में लेखा, इमरान और ज़ैन घर पहुंचने के बाद एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। इससे पहले लेखा ने एक अन्य रील में बताया कि रिहाई के बाद भी उन्हें घर जाने के लिए कैब नहीं मिल रही थी। उनके मुताबिक, मुंबई पुलिस कैब चालकों को धमका रही थी, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

जैन ने दी ये जानकारी

जैन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए हिरासत के दौरान हुई घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें मुंबई पुलिस उन्हें और उनके साथियों को जबरन पुलिस वैन में बैठाती दिखाई दे रही है। जैन के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें यह भी नहीं बताया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। पुलिस वैन के अंदर से जैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाती और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करती नजर आईं। सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने भी उनके नारों में साथ दिया। प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए। इनमें इमरान खान एक प्रदर्शनकारी को बताते नजर आए कि उन्हें, लेखा और जैन को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में इधर-उधर घुमाया गया, लेकिन हिरासत में लेने की कोई वजह नहीं बताई गई।

Created On :   11 Oct 2026 12:39 PM IST

Tags

Next Story