Kon Honar Crorepati: नाना पाटेकर नहीं कर पाए ‘कोण होणार करोड़पती’ की शूटिंग, अब सोनाली बेंद्रे से होगा शो का आगाज

नाना पाटेकर नहीं कर पाए ‘कोण होणार करोड़पती’ की शूटिंग, अब सोनाली बेंद्रे से होगा शो का आगाज
किस्मत का कोई भरोसा नहीं। मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ के जिस एपिसोड का आगाज नाना पाटेकर की मौजूदगी से होना था, वह अब एक अधूरी ख्वाहिश बनकर रह जाएगा। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के किसानों के लिए फंड जुटाने के मकसद से नाना शो के पहले मेहमान बनने वाले थे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। किस्मत का कोई भरोसा नहीं। मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ के जिस एपिसोड का आगाज नाना पाटेकर की मौजूदगी से होना था, वह अब एक अधूरी ख्वाहिश बनकर रह जाएगा। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के किसानों के लिए फंड जुटाने के मकसद से नाना शो के पहले मेहमान बनने वाले थे। शुक्रवार को होने वाली शूटिंग से पहले ही गुरुवार सुबह उनके निधन की खबर आ गई। अब शो के पहले एपिसोड में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे नजर आएंगी, जिनके साथ होस्ट माधुरी दीक्षित की खास बातचीत होगी।

नाना नहीं अब सोनाली पहली गेस्ट

अभिनेता नाना पाटेकर अब मराठी क्विज शो ‘कोण होणार करोडपती’ में नजर नहीं आ पाएंगे। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के किसानों के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से नाना शो के पहले मेहमान बनने वाले थे। इसके लिए उन्हें शुक्रवार को शूटिंग करनी थी और इसी सिलसिले में नाना पाटेकर गोवा से मुंबई आने वाले थे। हालांकि, गुरुवार सुबह नाना पाटेकर के निधन के बाद यह मुलाकात नहीं हो सकेगी। अब शो का वह एपिसोड, जिसमें अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे नजर आएंगी, पहले प्रसारित किया जाएगा। शो का ग्रैंड प्रीमियर सोमवार, 12 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा।

माधुरी करेंगी शो को होस्ट

इस बार शो की मेजबानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कर रही हैं। सोनाली बेंद्रे ग्रैंड प्रीमियर की पहली मेहमान होंगी। दोनों अभिनेत्रियां अपने लंबे फिल्मी करियर में अब तक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आई हैं। ऐसे में पहली बार एक मंच साझा करना उनके प्रशंसकों के लिए खास होगा। सवाल-जवाब के दौरान दोनों अपनी फिल्मों, निजी जिंदगी और करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करेंगी। सोनाली इस एपिसोड में हैप्पी पेट फाउंडेशन के लिए खेलेंगी। वह जानवरों के प्रति अपने लगाव, उनकी देखभाल और अपने ‘हैप्पी पॉडकास्ट’ के बारे में भी बात करेंगी। बातचीत के दौरान घर की जिम्मेदारियों का मुद्दा भी उठेगा। दोनों इस बात पर सहमति जताएंगी कि घर चलाना सभी की साझा जिम्मेदारी है। सोनाली यह भी बताएंगी कि उनकी सास उन्हें रसोई में काम ही नहीं करने देतीं।

माधुरी और सोनाली ने कभी साथ नहीं किया काम

माधुरी ने सोनाली के साथ शो की शुरुआत को खास बताते हुए कहा कि दोनों ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया, लेकिन अब उन्हें एक मंच साझा करने का मौका मिला है। वहीं, सोनाली ने माधुरी के होस्ट बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से माधुरी की प्रशंसक रही हैं और उन्हें करीब से जानने का मौका मिलना भी खास है। सोनाली ने माधुरी के अभिनय और डांस की तारीफ करते हुए उनके साथ भविष्य में काम करने की इच्छा भी जताई। ‘आता खेळ बदलणार’ यानी ‘अब खेल बदलेगा’ की थीम के साथ शुरू हो रहे इस सीजन में मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार भी देखने को मिलेंगे। नाना पाटेकर की प्रस्तावित मौजूदगी के बजाय अब दर्शक माधुरी और सोनाली की बातचीत के साथ शो का आगाज देखेंगे।

Created On :   9 Oct 2026 7:14 PM IST

Tags

Next Story