Ranabaali Trailer: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली का ट्रेलर रिलीज, जानें कब देख पाएंगे फिल्म

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली का ट्रेलर रिलीज, जानें कब देख पाएंगे फिल्म
शादी के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिल्म 'रणबाली' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नया अवतार फैंस को देखने को मिलने वाला है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शादी के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिल्म 'रणबाली' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नया अवतार फैंस को देखने को मिलने वाला है। रणबाली एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह फ़िल्म 1876-78 के मद्रास अकाल के समय की कहानी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि ब्रिटिश साम्राज्य के अधिकारी भारत के लोगों पर जुल्म करते हैं। इसके बाद भारतीयों में विद्रोह पैदा हो जाता है और वे अंग्रेजों से लड़ते हैं।

ट्रेलर में क्या है?

लगभग 4 मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अंग्रेज भारतीयों पर जुल्म करते हैं। भारतीय उनकी गुलामी करते हैं इसके बावजूद उन्हें खाना नहीं दिया जाता। जुल्म से तंग आकर विजय देवरकोंडा बागी बनते हैं। वह अंग्रेजों से बदला लेते हैं। आखिर में अंग्रेजों और भारतीयों के बीच जबरदस्त लड़ाई दिखाई देती है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन हैं। इसमें रश्मिका मंदाना ने जयाम्मा का किरदार निभाया है। वहीं विजय देवरकोंडा ने 'सिंगनमाला बोब्बिली रणबाली' का किरदार निभाया है। जबकि अर्नोल्ड वोस्लू ब्रिटिश कमिश्नर 'सर थियोडोर हेक्टर' के किरदार में नजर आते हैं। फिल्म रायलसीमा के काल्पनिक गांव सिंगानामाला पर आधारित है। 16 अक्तूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस साल की शुरुआत में शादी हुई। इसके बाद 'रणबाली' उनका पहला प्रोजेक्ट है। ये दोनों इससे पहले ब्लॉकबस्टर तेलुगु रोमांटिक ड्रामा 'गीता गोविंदम' और स्पोर्ट्स रोमांटिक ड्रामा 'डियर कॉमरेड' में साथ काम कर चुके हैं।

'जेलर 2' से टकराएगी 'रणबाली'

इस फिल्म को नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर ने 'मैथ्री मूवी मेकर्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है और इसे टी-सीरीज ने पेश किया है। 'रणबाली' दुनिया भर में 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी। यह तारीख रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सिनेमाघरों में आने के ठीक एक दिन बाद की है। यानी की इसका 'जेलर 2' से सीधा टकराव होने वाला है।

Created On :   9 Oct 2026 12:57 PM IST

Tags

Next Story