Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की पर्सनल लाइफ में हलचल? लव गिल संग वायरल वीडियो के बीच गर्लफ्रेंड का बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिग बॉस सीजन 20 को शूरु हुए चार हफ्ते बीत चुके हैं। अब शो में कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती दुश्मनी और प्यार सब देखने को मिल रहा है। घर में जमकर लड़ाई झगड़े हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ कंटेस्टेंट में गजब की केमिस्ट्री और दोस्ती देखी जा रही है। शो में लव गिल के लिए फीलिंग्स को लेकर स्काउट काफी कंफ्यूज नजर आए। सोशल मीडिया पर यूट्यूबर तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी और लव गिल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनका असर अब स्काउट की पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता दिख रहा है। दरअसल, घर से बाहर स्काउट की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और गेमिंग क्रिएटर काशवी हीरानंदानी ने अब एक बड़ा फैसला लिया है।
यह भी पढ़े -'लिखे जो खत तुझे' का हिस्सा बनने पर शीबा चड्ढा ने जताई खुशी, बोलीं - कहानी पहली नजर में ही दिल को छू गई
काशवी ने क्या लिया फैसला?
काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से कुछ समय का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। फैंस इस फैसले को 'बिग बॉस' के घर में स्काउट और लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों से जोड़कर देख रहे हैं। काशवी ने 8 अक्टूबर, 2026 को अपने फॉलोअर्स को बताया कि वह कुछ समय के लिए अपनी नियमित स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले रही हैं।उन्होंने अपने दर्शकों से कहा कि वे इसके बजाय स्ट्रीमर नय्यो की वॉच पार्टी में शामिल हों। उनका यह ऐलान ऐसे समय में आया है, जब 'बिग बॉस 20' में स्काउट के व्यवहार और लव गिल के साथ उनकी बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़े -जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
काशवी ने दिया था अफवाहों पर रिएक्शन
इससे पहले काशवी ने एक लाइव स्ट्रीम के दौरान इन चर्चाओं पर बात की थी। उन्होंने माना कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो और चर्चाओं के बारे में पता है। काशवी ने कहा, 'मैं ठीक हूं और चीजों को निजी तौर पर संभाल रही हूं।' काशवी ने स्काउट के लिए अपना समर्थन भी जताया। उन्होंने कहा, 'मैं सच में दिल से उसके लिए अच्छा चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वह सफल हो।'
Created On :   9 Oct 2026 2:53 PM IST












