Ganesh: Dust to Stardust Trailer: अक्षय कुमार ने रिलीज किया 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर, दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट

अक्षय कुमार ने रिलीज किया गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट का ट्रेलर, दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट
बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर गणेश आचार्य जल्द ही अपनी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ लेकर आने वाले हैं। फिल्म का पहला पोस्टर गणेश चतुर्थी पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म के जरिए कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की जिंदगी की कहानी अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर गणेश आचार्य जल्द ही अपनी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ लेकर आने वाले हैं। फिल्म का पहला पोस्टर गणेश चतुर्थी पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म के जरिए कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की जिंदगी की कहानी अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। अब गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है।

अक्षय कुमार ने रिलीज किया ट्रेलर

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोस्त और मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के लिए एक लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट भी लिखा है। अक्षय कुमार ने लिखा, 'मास्टर जी और मेरा साथ बहुत पुराना है। मुझे आज भी याद है कि बतौर कोरियोग्राफर उनका पहला गाना मेरे साथ ही था। आज उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर जो मुकाम हासिल किया है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस होता है।

उन्होंने आगे लिखा, 'एक छोटी-सी शुरुआत से लेकर आज इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर ही 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' की कहानी है। सबसे खास बात ये है कि ये उनकी अपनी कहानी है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस फिल्म का ट्रेलर आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं मेरे दोस्त, तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।

कब रिलीज होगी 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट'?

'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' 11 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शिवांश सोनी, आलोक शॉ, सुकन्या कलन और साक्षी लीड रोल में नजर आएंगे। इसकी कहानी खुद गणेश आचार्य ने लिखी है इसके स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स को दिग्गज एक्ट्रेस दिगंगना सूर्यवंशी और गणेश आचार्य ने मिलकर लिखा है। फिल्म के डायरेक्टर गणेश आचार्य हैं। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक जुनेद कुमार ने तैयार किया है। ये फिल्म वी2एस प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है।

Created On :   11 Oct 2026 4:48 PM IST

Tags

Next Story