Vijay-Rashmika Met CM Vijay: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर लिखा नोट

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर लिखा नोट
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म रणबाली को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है ऐसे में कपल फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इसी बीच विजय देवरकोंडा ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म रणबाली को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है ऐसे में कपल फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। इसी बीच विजय देवरकोंडा ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की। रश्मिका और विजय की मुख्यमंत्री से मुलाकात काफी खास रही। देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथ ही थलापति की तारीफ में एक नोट लिखा है।

मुख्यमंत्री विजय के घर पहुंचे रश्मिका-देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। एक तस्वीर में विजय देवरकोंडा और मुख्यमंत्री विजय एक-दूसरे से गले मिल रहे हैं। एक तस्वीर में थलापति को रश्मिका और देवरकोंडा के साथ पोज देते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में तीनों चर्चा करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ विजय देवरकोंडा ने कैप्शन लिखा है, 'प्यारे थलापति विजय सर के साथ बहुत ही शानदार समय बिताया। दिन भर की थकान के बावजूद, उन्होंने बहुत प्यार से हमारा स्वागत किया। जिंदगी, काम और दुनिया के बारे में अपनी निजी बातें साझा कीं'।

विजय देवकरोंडा ने आगे लिखा है, 'बस एक मुलाकात और सर मेरे पसंदीदा बन गए। अगली मुलाकात तक, मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार और खूब सम्मान'। तीनों के चेहरे पर मुस्कान देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मुलाकात काफी खास रही है। इस मुलाकात पर नेटिजंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विजय से विरोश की मुलाकात'। एक यूजर ने लिखा, 'जब दोनों विजय मिले'। एक यूजर ने लिखा है, 'राउडी विजय की थलापति विजय से मुलाकात'।

जानें कब रिलीज होगी रणबाली

इस फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन हैं। इसमें रश्मिका मंदाना ने जयाम्मा का किरदार निभाया है। वहीं विजय देवरकोंडा ने 'सिंगनमाला बोब्बिली रणबाली' का किरदार निभाया है। 16 अक्तूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस साल की शुरुआत में शादी हुई। इसके बाद 'रणबाली' उनका पहला प्रोजेक्ट है।

Created On :   13 Oct 2026 3:44 PM IST

Tags

Next Story