Koffee With Karan season 9: कॉफी विद करण के फाइनल सीजन में करण जौहर के पहले मेहमान बनेंगे सलमान खान, बोले- मैं आ रहा हूं

कॉफी विद करण के फाइनल सीजन में करण जौहर के पहले मेहमान बनेंगे सलमान खान, बोले- मैं आ रहा हूं
करण जौहर का पॉपुलर और विवादित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ हमेशा से बॉलीवुड सितारों की दिलचस्प बातों और खुलासों के लिए चर्चा में रहा है। अब करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण 9’ जल्द रिलीज होने जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करण जौहर का पॉपुलर और विवादित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ हमेशा से बॉलीवुड सितारों की दिलचस्प बातों और खुलासों के लिए चर्चा में रहा है। अब करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण 9’ जल्द रिलीज होने जा रहा है। लेकिन बड़ी बात ये है कि ये कॉफी विद करण का लास्ट सीजन होने वाला है। अब शो में आने वाले गेस्ट को लेकर खबरें सामने आने लगी है। 'कॉफी विद करण सीजन 9' में सलमान खान मेहमान बनकर पहुंचेंगे। शो का प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान खान की झलक दिखी है।

करण के शो में भाईजान करेंगे धमाका

करण जौहर के कॉन्ट्रोवर्शियल शो का यह फाइनल सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। हमेशा की तरह इस बार भी कई सेलेब्स करण जौहर के शो में मेहमान बनकर आएंगे और अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से शेयर करेंगे। मगर, सबसे खास होगी सलमान खान का शिरकत करना। करण जौहर ने शो का प्रोमो शेयर किया है। इसमें सलमान खान नजर आए हैं और खुद कहते दिखे हैं कि वे करण के शो में आ रहे हैं।

सलमान खान बोले- 'मैं आ रहा हूं'

करण जौहर के शो को और भी खास बनाने के लिए भाईजान शिरकत करेंगे। सामने आए 'कॉफी विद करण सीजन 9' प्रोमो में सलमान खान की झलक दिखी है। इसमें वे कहते दिखे हैं, '...तो मैं आ रहा हूं करने के लिए कॉफी विद करण'। इसके बाद करण जौहर कहते हैं कि 14 अक्तूबर को हमारे साथ देखिए 'कॉफी विद करण'।

सलमान पहले भी आ चुके हैं करण के शो में

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब सलमान खान को कॉफी विद करण के काउच पर बैठे देखा जाएगा। वे पहले भी दो बार शो में पहुंच चुके हैं। एक बार अपने पिता सलीम खान के साथ और दूसरी बार भाईयों अरबाज और सोहेल के साथ। सलमान खान ने तब भी अपनी जिंदगी को लेकर काफी दिलचस्प किस्से सुनाए थे।

Created On :   13 Oct 2026 2:35 PM IST

Tags

Next Story