Aniruddh-Kavya Wedding: काव्या मारन की शादी का शाही इन्विटेशन कार्ड हुआ वायरल, अनिरुद्ध रविचंदर संग इस दिन लेंगी सात फेरे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी इस समय हर तरफ चर्चा में है। दोनों इस साल नवंबर में शादी करने वाले हैं। शादी के बाद 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन होगा। सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने इस खास मौके के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियों को इन्विटेशन देना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच, दोनों के रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिसेप्शन का कार्ड वायरल
रिसेप्शन का कार्ड बारोक थीम वाले डिजाइन और विंटेज अंदाज में नजर आ रहा है। इसे आइवरी और लाइट कलर के एक बॉक्स में रखा गया है। कार्ड पर उभरी हुई डिजाइन, बारीक कारीगरी और पुराने शाही अंदाज वाली सील देखने को मिलती है। इसकी शानदार पैकेजिंग और क्लासिक डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रही है। इस इन्विटेशन को डिजाइन करने वाली कंपनी पिंक व्हिसल मैन की रंजनी अयंगर ने सोशल मीडिया पर कार्ड की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'काव्या मारन और अनिरुद्ध के लिए ये इन्विटेशन डिजाइन करना मेरे लिए बेहद खास और दिल को खुशी देने वाला अनुभव रहा!'
यह भी पढ़े -अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में शामिल होंगी सोनिया गांधी और निर्मला सीतारमण, 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन
इन दिन होगी शादी
चेन्नई में 21 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन होगा। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी दो दिनों तक चलेगी, जो 10 और 11 नवंबर को हो सकती है। बता दें, अनिरुद्ध रविचंदर मशहूर म्यूजिक कंपोजर हैं। उन्होंने लियो, इंडियन 2, वेट्टैयन, विदामुयार्ची और कूली जैसी कई बड़ी फिल्मों में म्यूजिक दिया है।वहीं, काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और सन टीवी नेटवर्क में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर काम करती हैं। इसके अलावा, वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन भी हैं।
Created On :  


