Beauty Awards: ब्यूटी अवॉर्ड्स में लगा सितारों का मेला, अनन्या पांडे-नोरा ने लूटी महफिल, करिश्मा-दीया का भी दिखा स्टाइलिश अंदाज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीती रात मुंबई की शाम सितारों से सजी रही। ब्यूटी अवॉर्ड इवेंट में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से महफिल में चार चांद लगा दिए। रेड कार्पेट पर किसी ने अपने ग्लैमरस लुक से दिल जीता, तो किसी का अनोखा फैशन सेंस चर्चा का विषय बन गया। अनन्या पांडे-नोरा के लुक ने तो पूरी महफिल ही लूट ली। वहीं करिश्मा कपूर और दीया मिर्जा का स्टाइलिश लुक देखने लायक था। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अनन्या पांडे का क्लासी लुक
अनन्या पांडे ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। स्लीक हेयर स्टाइल, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप में उनका एलिगेंट अंदाज देखने लायक था।
दीया मिर्जा का स्टाइलिश लुक
दीया मिर्जा ने वाइन कलर के हॉल्टर नेक गाउन में अपनी खूबसूरती से महफिल लूट ली। मैचिंग ईयररिंग्स, खुले बाल और सटल मेकअप में एक्ट्रेस का एलिगेंट लुक बेहद शानदार लगा।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने रेड कलर की स्ट्रैपलेस ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जादू चलाया। स्लीक हेयर बन, रेड लिपस्टिक और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका रॉयल और क्लासी अंदाज देखने लायक था।
सोनम बाजवा का दिलकश अंदाज
व्हाइट कलर की हॉल्टर नेक क्रोशिया ड्रेस में अभिनेत्री ने अपने स्टाइल से सभी का ध्यान खींचा। खुले बाल, ग्लॉसी मेकअप और खूबसूरत अदाओं के साथ वह रेड कार्पेट पर छा गईं।
नोरा का दिखा बोल्ड अंदाज
ब्लैक कलर के स्ट्रक्चर्ड ऑफ शोल्डर आउटफिट में अभिनेत्री बेहद स्टाइलिश नजर आईं। फ्रंट बैंग्स, हेयर बन और स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने उनके लुक को एक अलग ही अंदाज दिया।
शनाया का ब्लैक एंड व्हाइट लुक
ब्लैक एंड व्हाइट कलर के हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप और मैचिंग बॉटम में अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपने यूनिक फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचा। शॉर्ट हेयरस्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका मॉडर्न अंदाज खूब जंचा।
शिमरी आउटफिट में दिखीं ईशा
लाइट पर्पल कलर के शिमरी ड्रेस में एक्ट्रेस ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा। स्टाइलिश हेयर बन, खूबसूरत नेकपीस और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।
क्रिस्टल ने ब्लैक आउटफिट
क्रिस्टल डिसूजा ने ब्लैक ऑफ शोल्डर कॉर्सेट आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस नजर आईं। डायमंड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और सॉफ्ट मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंपलीट किया।
राशा ने शिमरी ब्लैक लुक
ब्लैक शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में राशा ने रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया। सिल्वर डिटेलिंग वाली ड्रेस के साथ स्मोकी आई मेकअप और मेसी बन ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया।
डिनो मोरिया ने लूटी लाइमलाइट
अभिनेता डिनो मोरिया ने भी इस इवेंट में शानदार एंट्री ली। बेज कलर के सूट में उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था।
करिश्मा कपूर
Created On :  

