सख्ती: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपियों पर मकोका की धाराएं लगाईं, गिरफ्तार किए गए हैं 11 आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपियों पर मकोका की धाराएं लगाईं, गिरफ्तार किए गए हैं 11 आरोपी
  • पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई
  • सक्षम प्राधिकारी से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई. अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपियों के खिलाफ मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मूल प्राथमिकी 19 अक्टूबर को जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी।

पुलिस ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मकोका की धारा 3(1)(ii), 3(2) और 3(4) जोड़ी गई हैं। इस मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। विदित हो कि 18 अक्टूबर की शाम जुहू में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने अभिनेता की कार पर फायरिंग की थी।

हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनका ड्राइवर और एक राहगीर घायल हो गया था। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कथित सहयोगी अनिल पंडित इस मामले में वांछित आरोपी है।


Created On :  

Tags

Next Story