भारी हंगामा: एयरपोर्ट पर एमएसएफ जवान ने बुजुर्ग ऑटो चालक को जड़ा घूंसा, थाने पहुंचा मामला, केस दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर. डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय, नागपुर एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के एक जवान पर मारपीट करने का आरोप लगा है। जवान ने एयरपोर्ट पर खड़े होने को लेकर 65 वर्षीय ऑटो चालक को घूंसा जड़ दिया। बीच-बचाव करने आए दूसरे ऑटो चालकों की भी जमकर पिटाई कर दी। रविवार को मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया। ऑटो चालकों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
जवान की अभद्र भाषा के बाद विवाद
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के एंट्री पॉइंट के पास डोम की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते जीएमआर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत यहां ऑटो और कैब चालकों की एंट्री पर रोक लगाई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे दिल्ली-नागपुर फ्लाइट लैंड हुई। यात्रियों के बाहर आने के बाद करीब 10 से 12 ऑटो चालक सवारी लेने के लिए एंट्री पॉइंट के भीतर पहुंच गए। सभी चालक अराइवल एंट्री पॉइंट की कैंटीन के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां तैनात एमएसएफ जवान एसएआर सिंह पहुंचा। आरोप है कि उसने ऑटो चालकों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
65 साल के व्यक्ति से यह सलूक
आरोप है कि बहस के दौरान जवान ने 65 वर्षीय ऑटो चालक मकसूद कुरैशी को घूंसा मार दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे राजू खान, शंकर कनकम विशाल सावते के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। घटना में राजू और अन्य चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। बाद में मामला एमएसएफ, एयरपोर्ट प्रशासन के पास पंहुचा। अधिकारियों के दखल के बाद मामले को शांत कराये जाने का प्रयास किया गया। हालांकि, ऑटो चालकों का गुस्सा चरम पर रहा।
थाने में शिकायत
एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवान पर मारपीट के आरोप से सवाल खड़े हो गए हैं। ऑटो चालकों की शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कुछ राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी सोनेगांव पुलिस थाने पहुंचे और उचित करवाई की मांग की। ऑटो चालकों द्वारा पुलिस थाने में जवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी है। ऑटो चालकों ने कार्रवाई की मांग की है।
नो एंट्री पर खड़े थे चालक
एयरपोर्ट के एमएसएफ अधिकारी प्रशांत कोलवटकर ने कहा कि एयरपोर्ट के एंट्री पॉइंट पर मरम्मत का काम चल रहा है। निर्देश के चलते ऑटो चालकों की एंट्री पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद भी 10 -12 चालक वहां खड़े थे। जवान ने सभी चालकों को वहां से हटने के लिए कहा था। इसी दौरान विवाद हुआ।
नाक से खून बहने लगा
ऑटो चालक राजू खान ने बताया कि हम सवारी लेने के लिए एयरपोर्ट के एंट्री पॉइंट के पास चाय पीते हुए खड़े थे। तभी एमएसएफ जवान आया उसने हमसे गालीगलौज में बात की है। हमने जवान को शांत रहने को कहा। इसी बात पर विवाद हुआ और उसने मुझे घूंसा मार दिया। नाक से खून बहने लगा। पुलिस थाने में शिकायत किया हूं।
जवान की खुलेआम गुंडागर्दी
ऑटो चालक विशाल सावते के मुताबिक हम सभी खड़े थे। तभी उनसे हमसे गंदी और भद्दी भाषा में विवाद करने लगा और उसने मारपीट शुरू कर दी। उसने पहले 65 वर्ष के साथी को मारा। बीच बचाव करने पहुंचे, तो हमें भी थप्पड़ जड़ दिया। बड़े अधिकारियों से शिकायत की, पर कोई इंसाफ नहीं हुआ है। एमएसएफ जवान एयरपोर्ट पर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ



