विशेष अभियान: मतदाता सूची से नाम कटने के मुद्दे पर रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन, मतदाताओं से मिलेगी कांग्रेस

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर संपूर्ण विपक्ष यानी इंडिया गठबंधन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने विशेष अभियान की तैयारी की है। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए उनसे प्रत्यक्ष संपर्क किया जाएगा। यह अभियान पूरे देश भर में एक माह तक चलेगा।
कांग्रेस की पर्यवेक्षक व गुजरात से राज्यसभा सदस्य डॉ.अम्मी याज्ञनिक ने रविवार को देवडिया भवन में पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे सीधे संपर्क करेंगे और जानकारी जुटाएंगे। इसके लिए घर-घर संपर्क किया जाएगा। चुनाव में कथित 'वोट चोरी' को उजागर करने के लिए हर गांव में चौपाल और शहरों के हर चौराहे पर चर्चा आयोजित की जाएगी। चौराहों और गांवों में मतदाता सूचियां लगाई जाएंगी, ताकि लोग खुद जांच सकें कि उनका नाम सूची से गायब तो नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े -सड़क पर पड़े पत्थर ने ली युवक की जान, डिवाइडर से जा टकराई बाइक, खाना खाकर लौट रहे थे दो दोस्त
2 से 8 नवंबर तक 'लोकतंत्र बचाओ' सप्ताह
डॉ. याज्ञनिक ने बताया कि 1 महीने के 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के साथ-साथ 2 से 8 नवंबर के बीच विशेष 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा-हमने मुख्य चुनाव आयुक्त से डिजिटल मतदाता सूची मांगी थी, लेकिन वह नहीं दी गई। यहां तक कि चुनाव आयोग के अन्य सदस्यों के साथ हुई बातचीत का ब्यौरा भी साझा नहीं किया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया से धोखाधड़ी करना देश के साथ गद्दारी है।
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मांगा इस्तीफा
वर्ष 2023 में मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के कानून में हुए बदलाव पर सवाल उठाते हुए डॉ. याज्ञनिक ने कहा कि चयन समिति से देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को हटाकर प्रधानमंत्री द्वारा मंत्री को शामिल किया गया। इस समिति के प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और वही इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे, शहर अध्यक्ष प्रफुल गुडधे, पूर्व विधायक अशोक धवड उपस्थित थे।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ

