नई उड़ान: 50 दिन मिहान में रहा 16 साल पुराना विमान, बदली पहचान तो सिंगापुर के लिए भरी उड़ान

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मिहान में 50 दिन बिताने के बाद करीब 16 साल पुराना एक विमान नई पहचान के साथ सिंगापुर रवाना हो गया। कभी एयरएशिया की ब्रांडिंग के साथ उड़ान भरने वाला यह विमान अब एयर इंडिया एक्सप्रेस के रंग-रूप में नजर आएगा। मिहान-सेज स्थित मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ) केंद्र में विमान का रखरखाव करने के साथ ही उसकी बाहरी ब्रांडिंग भी बदली गई। रविवार तड़के 3.39 बजे नागपुर से उड़ान भरने वाला विमान सुबह 10.47 बजे सिंगापुर पहुंचा।
मिहान में बदला विमान का रंग-रूप
विमान को इसी वर्ष 5 सितंबर को मुंबई से नागपुर लाया गया था। मिहान-सेज स्थित एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) के एमआरओ केंद्र में इसका मेंटेनेंस किया गया। इस दौरान विमान पर एयरएशिया की पुरानी ब्रांडिंग हटाकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई लिवरी यानी रंग-रूप दिया गया। एयरएशिया की ब्रांडिंग में लाल और सफेद रंगों का इस्तेमाल होता था, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहचान सफेद और नारंगी रंगों से है। विमान को नए रंग-रूप में ढालने का काम करीब सात सप्ताह में पूरा किया गया।
यह भी पढ़े -सड़क पर पड़े पत्थर ने ली युवक की जान, डिवाइडर से जा टकराई बाइक, खाना खाकर लौट रहे थे दो दोस्त
तीन एयरलाइंस के बेड़े में दे चुका है सेवा
एयरबस कंपनी का यह ए320-200 मॉडल का विमान है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-बीकेके है और इसकी उम्र करीब 16.4 वर्ष है। विमान में इकोनॉमी क्लास की 180 सीटें हैं। इसका इस्तेमाल कम और मध्यम दूरी की उड़ानों के लिए किया जाता है।
यह विमान पहले सऊदी अरब की एक एयरलाइन के बेड़े में रहा। इसके बाद इसने इंडिगो और एयरएशिया इंडिया के लिए भी सेवाएं दीं। अब एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई ब्रांडिंग के साथ यह सिंगापुर पहुंचा है।
दरअसल, एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस टाटा समूह की एयरलाइंस थीं। 1 अक्टूबर 2024 को एयरएशिया इंडिया का एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय पूरा हुआ। इसके बाद एयरएशिया इंडिया के विमानों को एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई लिवरी में बदला जा रहा है। दोनों एयरलाइंस कम लागत वाली हवाई सेवाएं देती थीं। विलय के बाद इनकी सेवाओं को एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक ही ब्रांड के तहत समेकित किया गया।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
