बिफरे परिजन: दिघोरी के यस अस्पताल में हुई नवजात की मौत, डिलीवरी के बाद बच्चे में नहीं दिखी कोई हलचल

डिजिटल डेस्क, नागपुर. दिघोरी स्थित यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल सील करने की मांग की। सक्करदरा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जानकारी के अनुसार, ताजाबाद निवासी गर्भवती महिला को शनिवार रात करीब 11:30 बजे यस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक नवजात के पिता अफरोज शाह ने बताया की रविवार सुबह 8 बजे सिजेरियन डिलीवरी की गई। डिलीवरी के बाद नवजात में कोई हलचल नहीं दिखाई दी। जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों के गुस्से को देखते हुए पुलिस तैनात की गई। नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मेडिकल काउंसिल को भेजेंगे रिपोर्ट
सक्करदरा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश खुणे ने बताया कि मामले में आकस्मिक मृत्यु दर्ज की गई है। नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया है और जल्द ही रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। मामले से संबंधित जांच की जानकारी मेडिकल काउंसिल को भेजी जाएगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ


