एसआईआर को समर्थन: रामदास आठवले ने कहा - आंदोलन से सत्ता नहीं बदलती है, जनता के बीच से चुनकर आएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि केवल आंदोलन से सत्ता नहीं मिलती है। सत्ता के लिए जनता के बीच से चुनाव जीतकर आना होगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आंदोलन से नागरिक परेशान हो रहे हैं। सत्ता बदलने के लिए लोकतंत्र के मार्ग पर चलना होगा। सोमवार को पत्रकार वार्ता में आठवले बोल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि 2029 तक देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार कायम रहेगी। चार राज्यों में आगामी चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी।
कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक सभा में कहा है कि मोदी के बाप को भी जाना पड़ेगा। खरगे के वक्तव्य का आठवले ने निषेध किया है। उन्होंने कहा कि बार बार पराजित होने से कांग्रेस नेता अपमानजनक व विवादित वक्तव्य दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के संबंध में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल अयोग्य है। खरगे समान बडे नेता ने संयम रखना चाहिए। राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शनों को लेकर आठवले ने कहा कि गांधी को संवैधानिक व लोकतांत्रिक मार्ग से सरकार को विरोध करना चाहिए। मन में राग रखने से सत्ता नहीं बदलेगी। उनके विरोध प्रदर्शनों से मतदाता उनके विरोध में जा सकते हैं।
यह भी पढ़े -महिंद्रा एंड महिंद्रा को बुटीबोरी प्रोजेक्ट के लिए 800 एकड़ जमीन का कब्जा सौंपा, हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी
जवाब नहीं दिया
राहुल गांधी के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहे तुम्हारी नानी को भी आना पड़ेगा संबंधी वक्तव्य के वीडियाे वायरल पर आठवले ने जवाब नहीं दिया । उन्होंने कहा कि अमित शाह के वक्तव्य के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
दिपके आरपीआई में आएं
काकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के बारे में आठवले ने आव्हान दोहराया है कि दिपके ने आरपीआई में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा-दिपके आंबेडकरवादी है। संगठन विस्तार के लिए युवा की आवश्यकता है। एसआईआर का समर्थन करते हुए आठवले ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार के इस्तीफे की आवश्यकता नहीं है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान के लिए अाधार कार्ड का इस्तेमाल होना चाहिए।
Created On :  
Tags
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ

