उपराजधानी के 161 कार वॉशिंग सेंटर की जांच संभावित जलसंकट के मद्देनजर मनपा का अभियान

उपराजधानी के 161 कार वॉशिंग सेंटर की जांच संभावित जलसंकट के मद्देनजर मनपा का अभियान
  • पेयजल के दुरुपयोग पर नजर
  • महापौर और आयुक्त ने दिए थे निर्देश
  • लक्ष्मीनगर में 12 सेंटरों की जांच

डिजिटल डेस्क, नागपुर. अल नीनो के प्रभाव के चलते संभावित जलसंकट को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर उपाययोजनाएं की जा रही हैं। इसी के तहत नागपुर महानगरपालिका (मनपा) प्रशासन ने पेयजल के दुरुपयोग को रोकने के लिए कार वॉशिंग सेंटरों की जांच शुरू की है। सोमवार को शहर के सभी 10 जोन में 161 कार वॉशिंग सेंटरों की जांच की गई। इस अभियान में मनपा के उपद्रव शोध पथक और ऑरेंज सिटी वाटर (ओसीडब्ल्यू) के पथक संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। जांच के दौरान वाहनों की धुलाई में कुएं, बोरवेल और मनपा की ओर से आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई।

महापौर और आयुक्त ने दिए थे निर्देश

तीन दिन पहले महापौर नीता ठाकरे और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संभावित जलसंकट को लेकर बैठक की थी। बैठक में जलसंकट से निपटने के लिए आवश्यक उपाययोजनाएं करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। इनमें कार वॉशिंग सेंटरों और जलतरण तालाबों में पानी के इस्तेमाल की जांच करने के निर्देश भी शामिल थे।


इसके बाद शहर के सभी 10 जोन में उपद्रव शोध पथक ने औचक निरीक्षण शुरू किया। जांच में अधिकांश कार वॉशिंग सेंटरों में कुएं और बोरवेल के पानी का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई। वहीं, कुछ सेंटरों पर वाहनों की धुलाई के लिए मनपा के पेयजल का इस्तेमाल किए जाने का भी खुलासा हुआ।


लक्ष्मीनगर में 12 सेंटरों की जांच

लक्ष्मीनगर जोन में 12 कार वॉशिंग सेंटरों की जांच की गई। इनमें से 7 सेंटरों पर कुएं और 5 सेंटरों पर बोरवेल के पानी का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली।

धरमपेठ जोन में 26 कार वॉशिंग सेंटरों की जांच के दौरान 4 सेंटरों पर मनपा के पेयजल का इस्तेमाल कर वाहनों की धुलाई किए जाने का मामला सामने आया। वहीं, हनुमाननगर जोन में जांच के दौरान 17 स्थानों पर कुएं और 5 स्थानों पर बोरवेल के पानी का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली।

मनपा प्रशासन की ओर से संभावित जलसंकट को देखते हुए पानी के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story