एडवांटेज विदर्भ 2026: महिंद्रा एंड महिंद्रा को बुटीबोरी प्रोजेक्ट के लिए 800 एकड़ जमीन का कब्जा सौंपा, हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के बुटीबोरी औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) ने सोमवार को कंपनी को 800 एकड़ जमीन का कब्जा सौंप दिया। ‘एडवांटेज विदर्भ 2026’ में इस प्रोजेक्ट के लिए हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के महज छह महीने के भीतर जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस पूरी प्रक्रिया में एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआईडी) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एमआईडीसी के क्षेत्रीय अधिकारी मनोहर पोटे और मुख्य अभियंता राजेश झंजाल ने जमीन का कब्जा सौंपा। महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से ऑटो डिवीजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. विनय खानोलकर, नागपुर ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के प्लांट हेड नितीन वैद्य और आशीष सोडते ने कब्जा स्वीकार किया। इस अवसर पर एआईडी के सीईओ डॉ. कपिल चांद्रायण उपस्थित थे।
15 हजार करोड़ से अधिक का निवेश, 20 हजार रोजगार के अवसर
महिंद्रा एंड महिंद्रा इस प्रोजेक्ट में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। इससे 20 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी को कुल 1,500 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। इसमें से 800 एकड़ जमीन का कब्जा सौंप दिया गया है, जबकि शेष 700 एकड़ जमीन का कब्जा जल्द सौंपा जाएगा।
पहले चरण के लिए 706 करोड़ रुपये का भुगतान
इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी हर साल सात लाख से अधिक व्यावसायिक वाहनों का उत्पादन करेगी। पहले चरण में आवंटित 800 एकड़ जमीन के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एमआईडीसी को 706 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है।
एआईडी के सीईओ डॉ. कपिल चांद्रायण ने कहा कि ‘एडवांटेज विदर्भ 2026’ में हुए समझौते के छह महीने के भीतर जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह विदर्भ में उद्योगों के अनुकूल माहौल तैयार करने और निवेश को गति देने के लिए एआईडी की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ

