आरोप-प्रत्यारोप: मनोज जरांगे पाटील का फडणवीस-शिंदे को खुला चैलेंज, बोले- ऑडियो क्लिप का सच सामने लाएं

मनोज जरांगे पाटील का फडणवीस-शिंदे को खुला चैलेंज, बोले- ऑडियो क्लिप का सच सामने लाएं
  • ऑडियो क्लिप को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप जारी
  • मनोज जरांगे पाटील का फडणवीस-शिंदे को खुला चैलेंज,

डिजिटल डेस्क, मुंबई. मनोज जरांगे पाटील द्वारा सामने लाई गई ऑडियो क्लिप को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। शिवसेना (शिंदे) नेता रामदास कदम ने जरांगे द्वारा जारी की गई क्लिप के आधार पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने भी जोरदार जवाब दिया। वरिष्ठ नेताओं की ओर से संयम बरतने की सलाह मिलने के बाद दोनों पक्षों के नेताओं के हमले कुछ कम हुए हैं। इसी बीच जरांगे पाटील ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को खुला चैलेंज दिया है। संभाजीनगर में पत्रकारों से बातचीत में जरांगे ने कहा कि मराठा आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, ताकि क्लिप की सच्चाई दबाई जा सके। जरांगे ने कहा कि मराठों ने फडणवीस और शिंदे के लिए काम किया, उन्हें मतदान किया।

अब दोनों नेताओं को चाहिए कि वे ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराकर सच्चाई सामने लाएं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के खिलाफ साजिश करने वालों को बचाया गया तो जनता का विश्वास खत्म होगा। जरांगे ने उम्मीद जताई कि एसआईटी और फॉरेंसिक जांच के माध्यम से दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने कहा कि सत्य सामने लाना फडणवीस और शिंदे दोनों के लिए बेहद जरूरी है।

Created On :  

Tags

Next Story