सियासी दंगल: जरांगे-पाटील के ऑडियो क्लिप बम से भाजपा-शिवसेना शिंदे गुट में फूट रहा पटाखा, रामदास कदम ने पूछा - आस्तीन का सांप कौन है

डिजिटल डेस्क, मुंबई. दीपावली से पहले मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे-पाटील के 500 करोड़ रुपए देने संबंधित ऑडियो क्लिप से सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे) और भाजपा में पटाखे फुटने लगे हैं। जरांगे-पाटील के आरोपों के बाद से शिवसेना (शिंदे) और भाजपा के बीच सिर फुटव्वल शुरू हो गया है। शुक्रवार को शिवसेना (शिंदे) के नेता रामदास कदम ने जरांगे-पाटील के बहाने भाजपा पर तीखा हमला बोला। इस पर भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर और भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने कदम पर जमकर पलटवार किया। पत्रकारों से बातचीत में कदम ने कहा कि उपमुख्यमंत्री शिंदे को राजनीतिक रूप से खत्म करने का प्रयास करने वाला भाजपा में आस्तीन का सांप कौन है ? यह सबके सामने आना चाहिए। शिंदे ने भाजपा के साथ एक विश्वास से गठबंधन किया था। लेकिन भाजपा को शिंदे से आखिर किस बात का डर है ? कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जरिए ऑडियो क्लिप तैयार किए जाने को लेकर भाजपा के नेताओं के दावे पर कदम ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। ऑडियो क्लिप असली है। जिसमें भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर, भाजपा विधायक अतुल भातखलकर के नाम उल्लेख है। 32 मिनट के ऑडियो क्लिप में शिंदे के खिलाफ साजिश रची जा रही थी। इसलिए भाजपा को भी जवाब देना पड़ेगा। मैंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। मैंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखा हूं। इस बीच कदम ने जरांगे-पाटील के साथ भाजपा विधायक प्रसाद लाड का भोजन करने का फोटो भी दिखाया। उन्होंने कहा कि आखिर यह रिश्ता क्या है ?
यह भी पढ़े -मुंबई के एक व्यवसायी की अवैध गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार को 5 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश
कदम भाजपा पर आरोप लगाएंगे तो बर्दाश्त नहीं- दरेकर
भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि शिवसेना (शिंदे) को तो पहले तो जरांगे-पाटील अच्छे लग रह थे। अब कदम उनकी आलोचना कर रहे हैं। दरेकर ने कहा कि शिंदे सरकार के दौरान परदे के पीछे से जरांगे-पाटील को ताकत देकर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तथा वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बदनाम करने की साजिश रचने वाले कौन थे ? उस समय कौन-कौन शामिल था ? अब यह जल्द ही सामने आएगा। दरेकर ने कहा कि कदम सत्ता में हैं और भाजपा को गाली दे रहे हैं। यह कौन से राजनीतिक संस्कृति है ? कदम को याद होना चाहिए कि एकनाथ शिंदे भाजपा के समर्थन के बाद ही राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। दरेकर ने कहा कि हमारा ऑडियो क्लिप में नाम आया है तो हम लोगों ने डरकर कुछ थोड़ी किया है ? जरांगे-पाटील फडणवीस के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे थे। उस समय हम लोग जरांगे-पाटील के खिलाफ बोल रहे थे।
जरांगे-पाटील और कदम आमने- सामने
दूसरी तरफ जरांगे-पाटील और शिवसेना (शिंदे) के नेता कदम आमने-सामने आ गए। जालना में जरांगे-पाटील ने शिवसेना (शिंदे) के नेता कदम से सवाल पूछते हुए कहा कि उन्हें आखिर मुझसे पहले ऑडियो क्लिप की तारीख कहां से मिल गई थी। इसके जवाब में कदम ने कहा कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की कसम खाकर कहता हूं कि मुझे जरांगे-पाटील के करीबी ने ही मुझे ऑडियो क्लिप दी है। शिंदे को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। इसके जवाब में जरांगे-पाटील ने कहा कि मैंने कदम से इतना पूछा था कि ऑडियो क्लिप की तारीख कैसे पता चली। उन्हें मुझसे विवाद करने के बजाय फडणवीस, शिंदे और जांच एजेंसियों को बताना चाहिए। यदि मुझे शिंदे को खत्म करना होता तो मैं ऑडियो क्लिप मीडिया के सामने नहीं लाता। अगर कदम मेरे खिलाफ दोबारा बोले तो मैं उन्हें नहीं छोडूंगा।
उदय सामंत, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना-शिंदे) ने कहा कि शिवसेना (शिंदे) के नेता रामदास कदम, भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर और भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने अपनी-अपनी भूमिका व्यक्त कर दी है। हम सभी लोग महायुति में हैं। अब भाजपा और शिवसेना (शिंदे) दोनों को एकत्रित मिलकर लड़ाई लड़नी चाहिए।
क्या है मामला
बीते दिनों जरांगे-पाटील ने ऑडियो क्लिप जारी किया था। जिसमें एक महिला कहती सुनाई दे रही हैं कि भाजपा ने शिवसेना (शिंदे) के सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिए जरांगे-पाटील को 500 करोड़ रुपए दिया है। जरांगे-पाटील ने कहा कि मुझे 500 करोड़ रुपए नहीं मिले हैं। लेकिन मुझे बदनाम वालों की जांच होनी चाहिए।
प्रसाद लाड, भाजपा विधायक ने कहा शिवसेना (शिंदे) के नेता रामदास कदम को आरोप लगाने से पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा करनी चाहिए। यदि कदम चुप नहीं रहे तो भाजपा भी उन्हें उसी भाषा में जवाब देगी। इसलिए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए। मैंने जरांगे-पाटील से मीडिया के सामने ही मुलाकात की थी।
संजय राऊत, शिवसेना (उद्धव) सांसद ने बताया भाजपा पर श्रीकांत शिंदे के जरिए जरांगे-पाटील को 500 करोड़ रुपए देने का आरोप है। जरांगे-पाटील कह रहे हैं कि उन्हें 500 करोड़ रुपए नहीं मिले हैं। फिर 500 करोड़ रुपए कहां से आए थे और कहां पर गया और उसका क्या हुआ ? इसका जवाब भाजपा को देना ही पड़ेगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मन में भी सवाल उठने चाहिए।
छगन भुजबल, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा को जरांगे-पाटील को 500 करोड़ रुपए देना ही था तो भाजपा अपने दल के मंत्रियों के जरिए जरांगे-पाटील को 500 करोड़ रुपए दे देती। आखिर भाजपा श्रीकांत शिंदे के जरिए 500 करोड़ रुपए क्यों देगी ? यदि 10-15 करोड़ रुपए की बात होती तो कोई आदमी विश्वास भी करता। जरांगे-पाटील का दावा विश्वास करने लायक नहीं है।
राज ठाकरे, मनसे अध्यक्ष के मुताबिक जरांगे-पाटील को बदनाम करने के लिए ऑडियो क्लिप में भाजपा के कौन-कौन से नेता बोल रहे थे। यह हम लोगों को अच्छी तरह से मालूम है। जिस दिन भाजपा सत्ता में नहीं रहेगी, उस दिन भाजपा नेताओं को बहुत भारी पड़ेगा।
Created On :  
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli
