महाराष्ट्र: 282 पूर्व अग्निवीरों को कोस्टल पुलिस में नियुक्ति, सीएम ने कहा -बिना किसी परीक्षा और जांच के सीधे नियुक्ति

282 पूर्व अग्निवीरों को कोस्टल पुलिस में नियुक्ति, सीएम ने कहा -बिना किसी परीक्षा और जांच के सीधे नियुक्ति
  • 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सैन्य बलों में स्थायी रूप से नियुक्त
  • केंद्र सरकार से महाराष्ट्र के अधिवास वाले नौसेना के 282 पूर्व अग्निवीरों की पहली सूची प्राप्त हुई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र के 282 पूर्व अग्निवीरों को कोस्टल पुलिस में नियुक्ति करने के लिए मंजूरी प्रदान की है। इसमें 150 खलाशी डेक साइड और 132 खलाशी इंजन साइड ऐसे कुल 282 पूर्व अग्निवीरों की पुलिस सिपाही के रूप में नियुक्ति दी गई है। केंद्र सरकार से महाराष्ट्र के अधिवास वाले नौसेना के 282 पूर्व अग्निवीरों की पहली सूची प्राप्त हुई थी। शुक्रवार को नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पूर्व अग्निवीरों को बिना किसी परीक्षा और जांच के सीधे नियुक्ति दी गई है। क्योंकि ये पूर्व अग्निवीर कड़ी परीक्षा के बाद ही सेना में शामिल हुए थे। फडणवीस ने कहा कि कोस्टल पुलिस की क्षमता बढ़ाना जरूरी था। ऐसे में 282 पूर्व अग्निवीरों की कोस्टल पुलिस में नियुक्ति से समुद्री सुरक्षा और मजबूत हो सकेगी।

इससे पहले 29 सितंबर 2026 को राज्य मंत्रिमंडल ने पूर्व अग्निवीरों को राज्य सरकार विभिन्न विभागों में वर्दीधारी समूह-सी संवर्ग (कैडर) में दस प्रतिशत समांतर आरक्षण लागू करने को मंजूरी दी थी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने भारत के सैन्य बलों में भर्ती के लिए 2022 में अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना शुरू की थी।। इस योजना के अनुसार 17.5 से 21 वर्ष तक के नौजवानों को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाता है। इन नौजवानों को अग्निवीर के रूप में संबोधित किया जाता है।

25 प्रतिशत अग्निवीरों को सैन्य बलों में स्थायी रूप से नियुक्त

चार साल की सेवा के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सैन्य बलों में स्थायी रूप से नियुक्त किया जाता है। लेकिन बाकी 75 प्रतिशत अग्निवीरों को सेवा मुक्त होने के बाद उन्हें केंद्र और राज्य सरकार को शामिल करना है। इसके अनुसार सरकार ने पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है।


Created On :  

Tags

Next Story