Nagpur News: दिवाली से पहले ट्रेनों में सीटों का संकट, विदर्भ-सहित कई एक्सप्रेस में 200 तक वेटिंग

Nagpur News इस साल दिवाली का त्योहार नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने के कारण नागपुर रेल मंडल में यात्रियों की भारी भीड़ अभी से देखने को मिल रही है। नागपुर से मुंबई, पुणे और अन्य प्रमुख गंतव्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित सीटों की स्थिति पूरी तरह टाइट हो गई है। स्थिति यह है कि, प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट पहुंच चुकी है और कई ट्रेनें अभी से ‘हाउसफुल' हो चुकी हैं।
मुंबई रूट पर बढ़ रहा दबाव : नागपुर-मुंबई मुख्य रूट पर यात्रियों की सबसे ज्यादा व्यस्तता है। त्योहार के इस सीजन में प्रमुख गाड़ियों में 12105 विदर्भ एक्सप्रेस (गोंदिया से सीएसएमटी) नागपुर से रात 9 बजे रवाना होती है। इसमें थर्ड एसी और स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग) 100 के पार पहुंच चुकी है। 12140 सेवाग्राम एक्सप्रेस (नागपुर-मुंबई) में भी स्लीपर और एसी श्रेणी में वेटिंग 180 के आंकड़े को पार कर गई है। 12290 दुरंतो एक्सप्रेस (नागपुर-मुंबई के बीच) सबसे तेज मानी जाने वाली इस ट्रेन की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। वर्तमान में केवल 1ए (फर्स्ट एसी) में 2-3 सीटें ही उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़े -दादरा-नगर हवेली में नायलॉन मांजा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त
पुणे और कोल्हापुर रूट पर डिमांड : मुंबई के अलावा पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की भी भारी भीड़ है। 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस पुणे रूट) की सबसे ज्यादा डिमांड है। इसके स्लीपर कोच में वेटिंग 140 के पार है। 11040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस (गोंदिया-कोल्हापुर) में नागपुर स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों की भी लंबी कतारें और भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 12106 विदर्भ एक्सप्रेस (सीएसएमटी-गोंदिया) के नागपुर आगमन (सुबह 08:55 बजे) के समय सेकंड एसी (2ए) में भी लगभग 100 के करीब वेटिंग चल रही है।
रेलवे प्रशासन की तैयारी : यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए रेल्वे प्रशासन ने कुछ खास कदम उठाने पर विचार कर रहा है। धनतेरस (6 नवंबर) और छोटी दिवाली (7 नवंबर) के अवसर पर नागपुर से कुछ अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने पर विचार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। नागपुर और अजनी स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 5 नवंबर से 11 नवंबर के दौरान प्लेटफॉर्म टिकट के शुल्क बढ़ाए जा सकते हैं, ताकि अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके।
यह भी पढ़े -जयराम रमेश ने कहा - वोट चोरी अब एक साबित हो चुकी सच्चाई, एक्सपोज हो चुकी है प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जोड़ी
Created On :  

