Nagpur News: नागपुर से नवी मुंबई के लिए 2 उड़ानें, 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू

Nagpur News नागपुर एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए 25 अक्टूबर से उड़ानों का समय और संचालन बदल जाएगा। एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू होगा। इसमें मुंबई और दिल्ली के लिए 7-7 उड़ानें, जबकि नवी मुंबई के लिए 2 उड़ानों का विकल्प मिलेगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस मुंबई रूट पर नई फ्लाइट शुरू करेगी। वहीं, बंगलुरु, किशनगढ़ और दोहा की कुछ सेवाएं शेड्यूल से बाहर रहेंगी। प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार बंगलुरु के लिए 3, पुणे के लिए 4, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए 2-2 उड़ानें रहेंगी। इंदौर, कोलकाता, नांदेड़ और गोवा के लिए 1-1 उड़ान का संचालन होगा। पुणे की उड़ानों में स्टार एयर की सेवा भी शामिल है।
यह भी पढ़े -सोना 4 दिन में 2,800, चांदी 7.8 हजार रुपए टूटी, 10 ग्राम सोने की कीमत 1.44 लाख तो चांदी 2.04 लाख
बंगलुरु की एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट बंद : विंटर शेड्यूल में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नागपुर-बंगलुरु की अपनी उड़ान को परिचालन से बाहर कर दिया है। एयरलाइन के अनुसार यात्रियों से प्रतिसाद नहीं मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया। हालांकि, बंगलुरु रूट पर अन्य उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। वहीं, स्टार एयर की किशनगढ़-नागपुर सेवा बंद रहेगी। कतर एयरवेज की दोहा-नागपुर उड़ानें भी नए शेड्यूल में शामिल नहीं हैं।
यह भी पढ़े -दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव में युवक समेत कई घायल, मलकापुर में 46 वर्षीय शख्स पर तेजाब से हमला
समय में बदलाव : नए शेड्यूल में उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह है कि, टिकट बुक करने या एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान का समय और उपलब्धता जरूर जांच लें।
यह भी पढ़े -जयराम रमेश ने कहा - वोट चोरी अब एक साबित हो चुकी सच्चाई, एक्सपोज हो चुकी है प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जोड़ी
Created On :  
