गिरावट: सोना 4 दिन में 2,800, चांदी 7.8 हजार रुपए टूटी, 10 ग्राम सोने की कीमत 1.44 लाख तो चांदी 2.04 लाख

सोना 4 दिन में 2,800, चांदी 7.8 हजार रुपए टूटी, 10 ग्राम सोने की कीमत 1.44 लाख तो चांदी 2.04 लाख
  • 1 अक्टूबर को 10 ग्राम सोना 1.49 लाख और चांदी 2.25 लाख रुपए किलो बिका था
  • दिवाली तक यही दर रहने की संभावना

डिजिटल डेस्क, नागपुर. सोने-चांदी की कीमतों में 22 अक्टूबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट आई है। नागपुर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1000 रुपए गिरकर 1.44 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 7,800 रुपए घटकर 2.04 लाख रुपए हो गई है। वहीं चार दिन में सोना 2800 हजार रुपए और चांदी 7800 हजार रुपए सस्ती हुई है। जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकडे के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होना और कच्चे तेल के दाम में तेजी इसका मुख्य कारण हैं। हालांकि इस माह 10 अक्टूबर को सोना 1.51 लाख और चांदी 6 अक्टूबर को 2.27 लाख रुपए के स्तर पर जा चुकी है। इसके बाद से दोनों में लगातार गिरावट जारी है।

इस माह अब तक सोना 5 हजार और चांदी 20 हजार रुपए सस्ती

इस माह अब तक सोना 5 हजार रुपए और चांदी 20 हजार रुपए सस्ती हुई है। 1 अक्टूबर को सोना 1.49 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.25 लाख रुपए से गिरकर 2.04 लाख रुपए पर आ गई।

दिवाली तक यही दर रहने की संभावना : राजेश रोकडे

जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकडे का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक "फेडरल रिजर्व' ने 3 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है। हालांकि अमेरिका-ईरान जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है। सोने के दाम में आ रही गिरावट का कारण महंगाई दर भी है। दिवाली के बाद फिर एक बार सोना नई ऊंचाईयों को छू सकता है।

Created On :   22 Oct 2026 9:23 PM IST

Tags

Next Story