नागपुर मनपा: नवरात्रि उत्सव के समापन के बाद उपराजधानी में अब तक 140 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

नवरात्रि उत्सव के समापन के बाद उपराजधानी में अब तक 140 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
  • नवरात्रि उत्सव के समापन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
  • निर्माल्य से बनेगी खाद

डिजिटल डेस्क, नागपुर. शहर में नवरात्रि उत्सव के समापन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो गया है। पिछले तीन दिनों में शहर के कई स्थानों पर पर्यावरणपूरक कृत्रिम तालाब में 140 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। नवरात्रि के अंतिम दिन से ही महानगरपालिका प्रशासन ने विसर्जन के लिए 6 स्थानों पर पुख्ता इंतजाम किए थे। 19 अक्टूबर से करीब 140 दुर्गा देवी प्रतिमा के साथ ही 6,362 घट का भी विसर्जन हुआ है। मनपा के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग से कर्मचारियों की सहायता से कृत्रिम तालाबों के समीप सुरक्षित रूप में विसर्जन कराया गया है।

महानगरपालिका के घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष से मनपा आयुक्त डॉ. विपिन के निर्देश पर दुर्गादेवी प्रतिमा और घट विसर्जन की व्यवस्था की गई। घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के उपायुक्त राजेश भगत, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले ने मनपा से विसर्जन के लिए गोरेवाड़ा, सोनेगांव, गांधीसागर, सक्करदरा, पुलिस लाईन टाकली और कोराडी में कृत्रिम तालाब में विसर्जन उपलब्ध कराया गया।


निर्माल्य से बनेगी खाद

महापौर नीता ठाकरे और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन के निर्देश पर कृत्रिम विसर्जन टैंक के समीप निर्माल्य संकलन की व्यवस्था की गई। निर्माल्य का संकलन कर भांडेवाड़ी में जैविक खाद तैयार किया जाएंगा। कृत्रिम विसर्जन टैंक के समीप करीब 5 टन निर्माल्य का संकलन किया गया है। इसके साथ ही करीब 3 टिप्पर प्रतिमाओं के लकड़ी के चबूतरों, तनस समेत अन्य सामग्री भी संकलित किया गया। दीक्षाभूमि से भी तीन दिनों में करीब 144 टन निर्माल्य का संकलन हुआ है। इससे पहले गणेश प्रतिमा विसर्जन में निकले निर्माल्य से खाद निर्माण की प्रक्रिया की जा रही है।


Created On :   21 Oct 2026 5:58 PM IST

Tags

Next Story